ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि 14 सितम्बर निर्धारित
एनडी हिन्दुस्तान
कुरुक्षेत्र। कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर सोमनाथ सचदेवा के निर्देशानुसार शैक्षणिक सत्र 2025-26 के लिए कुवि के शिक्षा विभाग में एमएड दो वर्षीय कोर्स (सेमेस्टर सिस्टम) में ऑनलाइन दाखिले के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए हैं।
लोक सम्पर्क विभाग के निदेशक प्रो. महासिंह पूनिया ने बताया कि दो वर्षीय एमएड कोर्स के लिए ऑनलाइन दाखिले के लिए आवेदन प्रक्रिया 27 अगस्त 2025 से आरम्भ होगी तथा ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि 14 सितम्बर निर्धारित की गई है। उन्होंने बताया कि ऑनलाइन मोड के अतिरिक्त अन्य किसी माध्यम से दाखिले के लिए आवेदन स्वीकार नहीं किए जाएंगे।
प्रो. महासिंह पूनिया ने बताया कि एमएड दो वर्षीय कोर्स (सेमेस्टर सिस्टम) में चयनित विद्यार्थियों की प्रथम सूची 16 सितम्बर को, रिक्त सीटे रहने पर दूसरी सूची 18 सितम्बर को तथा अंतिम सूची 26 सितम्बर को लगाई जाएगी तथा चयनित विद्यार्थियों को विश्वविद्यालय की वेबसाइट द्वारा दाखिला फीस/डयूज जमा करवाने होंगे। इस संबंध में विस्तृत जानकारी विश्वविद्यालय की वेबसाइट तथा आईयूएमएस पोर्टल पर उपलब्ध है।