Home Kurukshetra News कुवि के शिक्षा विभाग द्वारा एमएड दो वर्षीय कोर्स(सेमेस्टर सिस्टम) में ऑनलाइन दाखिले के लिए आवेदन आमंत्रित

कुवि के शिक्षा विभाग द्वारा एमएड दो वर्षीय कोर्स(सेमेस्टर सिस्टम) में ऑनलाइन दाखिले के लिए आवेदन आमंत्रित

by ND HINDUSTAN
0 comment

ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि 14 सितम्बर निर्धारित

एनडी हिन्दुस्तान

कुरुक्षेत्र। कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर सोमनाथ सचदेवा के निर्देशानुसार शैक्षणिक सत्र 2025-26 के लिए कुवि के शिक्षा विभाग में एमएड दो वर्षीय कोर्स (सेमेस्टर सिस्टम) में ऑनलाइन दाखिले के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए हैं।

लोक सम्पर्क विभाग के निदेशक प्रो. महासिंह पूनिया ने बताया कि दो वर्षीय एमएड कोर्स के लिए ऑनलाइन दाखिले के लिए आवेदन प्रक्रिया 27 अगस्त 2025 से आरम्भ होगी तथा  ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि 14 सितम्बर निर्धारित की गई है। उन्होंने बताया कि ऑनलाइन मोड के अतिरिक्त अन्य किसी माध्यम से दाखिले के लिए आवेदन स्वीकार नहीं किए जाएंगे।

प्रो. महासिंह पूनिया ने बताया कि एमएड दो वर्षीय कोर्स (सेमेस्टर सिस्टम)  में चयनित विद्यार्थियों की प्रथम सूची 16 सितम्बर को, रिक्त सीटे रहने पर दूसरी सूची 18 सितम्बर को तथा अंतिम सूची 26 सितम्बर को लगाई जाएगी तथा चयनित विद्यार्थियों को विश्वविद्यालय की वेबसाइट द्वारा दाखिला फीस/डयूज जमा करवाने होंगे। इस संबंध में विस्तृत जानकारी विश्वविद्यालय की वेबसाइट तथा आईयूएमएस पोर्टल पर उपलब्ध है।

You may also like

Leave a Comment

NewZdex is an online platform to read new , National and international news will be avavible at news portal

Edtior's Picks

Latest Articles

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?