Home Kurukshetra News सभी विभागाध्यक्ष मुख्यालय पर रहें उपस्थित, बिना अनुमति ना छोडें मुख्यालय: डीसी उत्तम सिंह

सभी विभागाध्यक्ष मुख्यालय पर रहें उपस्थित, बिना अनुमति ना छोडें मुख्यालय: डीसी उत्तम सिंह

by ND HINDUSTAN
0 comment

एनडी हिन्दुस्तान

करनाल। करनाल के डीसी उत्तम सिंह ने बताया कि मुख्य सचिव, हरियाणा सरकार द्वारा राज्य में मानसून के दौरान जलभराव की समस्या से निपटने के लिए आवश्यक निर्देश जारी किए गए हैं। जारी निर्देशों के अनुसार सभी विभागाध्यक्ष अपने-अपने मुख्यालय पर उपस्थित रहेंगे और किसी भी अधिकारी या कर्मचारी को सक्षम प्राधिकारी की अनुमति के बिना मुख्यालय छोड़ने की अनुमति नहीं होगी।

डीसी उत्तम सिंह ने निर्देशों की अनुपालना में जिला करनाल के सभी अधिकारियों और कर्मचारियों को निर्देश दिए हैं कि वे मानसून सीजन के दौरान जलभराव की समस्या से निपटने और सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के लिए मुख्यालय पर उपस्थित रहें। किसी भी अधिकारी या कर्मचारी को बिना  अनुमति के मुख्यालय छोड़ने की अनुमति नहीं होगी। इन निर्देशों की सख्ती से अनुपालना की जाए, अवहेलना करने पर सख्त अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी।

You may also like

Leave a Comment

NewZdex is an online platform to read new , National and international news will be avavible at news portal

Edtior's Picks

Latest Articles

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?