Home Karnal news चौपालें सिर्फ इमारतें ही नहीं,बल्कि होती हैं हमारे गांवों की आत्मा-विधायक योगेन्द्र राणा

चौपालें सिर्फ इमारतें ही नहीं,बल्कि होती हैं हमारे गांवों की आत्मा-विधायक योगेन्द्र राणा

by ND HINDUSTAN
0 comment

विधायक योगेन्द्र राणा ने किया 51 लाख रुपये की लागत से निर्मित चौपालों का विधिवत उद्घाटन

एनडी हिन्दुस्तान

असंध/
 करनाल।      असंध विधानसभा क्षेत्र के विकास के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को दोहराते हुए, विधायक योगेंद्र राणा ने गुरूवार को गांव जाणी में लगभग 51 लाख रुपये की लागत से निर्मित चौपालों का विधिवत उद्घाटन किया।  

 इस अवसर पर गाँव के सरपंच, गणमान्य व्यक्ति और बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे। इन चौपालों के उद्घाटन के साथ, गाँव के सामाजिक और सांस्कृतिक गतिविधियों के लिए एक महत्वपूर्ण केंद्र उपलब्ध हो गया है। विधायक योगेंद्र राणा ने ग्रामीणों को संबोधित करते हुए कहा कि चौपालें सिर्फ इमारतें नहीं, बल्कि हमारे गाँवों की आत्मा होती हैं। ये स्थान आपसी भाईचारे, सामाजिक विचार-विमर्श और सामुदायिक एकता को बढ़ावा देते हैं। उन्होंने कहा कि इन चौपालों का उपयोग ग्रामीण अपनी बैठकों, सभाओं, और अन्य सामूहिक कार्यक्रमों के लिए कर सकेंगे।

 विधायक ने गाँव जाणी के लोगों को आश्वासन दिया कि विधानसभा क्षेत्र में विकास कार्यों की गति जारी रहेगी। उन्होंने कहा कि शिक्षा, स्वास्थ्य, सडक़ और पानी जैसी बुनियादी सुविधाओं को मजबूत करना उनकी प्राथमिकता है। उन्होंने ग्रामीणों से आह्वान किया कि वे सरकार की विभिन्न योजनाओं का लाभ उठाएं और गाँव के विकास में सक्रिय रूप से योगदान दें।

 इस अवसर पर गाँव के सरपंच ने विधायक योगेंद्र राणा का आभार व्यक्त किया और कहा कि उनके प्रयासों से गाँव के लोगों की एक लंबे समय से चली आ रही माँग पूरी हुई है,ग्रामीणों ने भी विधायक के इस कदम की सराहना की।

इसके साथ ही विधायक योगेन्द्र राणा ने गाँव जाणी के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, जानी के खेल परिसर का निरीक्षण किया तथा व्यवस्थाओं का जायजा लेते हुए मूलभूत आवश्यकताओं के लिए संबंधित को निर्देशित कर उपस्थित लोगों से सामूहिक रूप से मिलकर गाँव को स्वच्छ बनाए रखने की अपील की । उन्होंने कहा विधानसभा को शैक्षिक रूप से सशक्त बनाना मेरे विधायक के रूप में लिए गए संकल्पों में सबसे अहम है तथा इसके लिए वो हर संभव प्रयास करेंगे।

 इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष नरेंद्र नरवाल, मंडल अध्यक्ष सुलेंद्र कादियान, मंडल महामंत्री सुशील शर्मा, मंडल महामंत्री राहुल बीड माजरा, गांव जानी सरपंच मनोज, दीपक जानी, सतपाल जैन, यादविन्द्र आहूजा, बब्बू मंजूरा, रमेश जानी, सुभाष राणा ओंगद, प्रेम कंबोज, राजकुमार भार्गव सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे।

You may also like

Leave a Comment

NewZdex is an online platform to read new , National and international news will be avavible at news portal

Edtior's Picks

Latest Articles

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?