शैक्षणिक भ्रमण विद्यार्थियों के विकास के लिए आवश्यकः प्रो. महासिंह पूनिया
एनडी हिन्दुस्तान
कुरुक्षेत्र। कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर सोमनाथ सचदेवा के कुशल मार्गदर्शन में जनसंचार एवं मीडिया प्रौद्योगिकी संस्थान के प्रिटिंग एंड पैकेजिग कोर्स के विद्यार्थियों ने इंडिया एक्सपो सेंटर, ग्रेटर नोएडा में चल रही तीन दिवसीय ‘इंडिया कोरएक्सपो- 2025 प्रदर्शनी’ का एक दिवसीय शैक्षणिक भ्रमण किया। ज्ञात हो कि वर्तमान में प्रिंटिग और पैकेजिंग इंस्डट्री सबसे बड़ी इंस्डट्रियों में एक है जो अधिक से अधिक दूसरे क्षेत्रों का विकास कर रही है।
इंडिया एक्सपो सेंटर, ग्रेटर नोएडा का भ्रमण का नेतृत्व कर रहे संस्थान के सहायक प्राध्यापक सचिन वर्मा ने बताया कि इस एक दिवसीय शैक्षणिक भ्रमण में संस्थान के 34 विद्यार्थी एवं दो सहायक प्राध्यापक राकेश कुमार और प्रीति शर्मा सम्मिलित है। उन्होंने बताया कि इस एक दिवसीय शैक्षणिक भ्रमण से विद्यार्थियों को बेहतर सीखने के लिए शैक्षणिक भ्रमण भी एक बेहतरीन माध्यम है, जिसके अंतर्गत विद्यार्थियों को प्रिंटिंग और पैकेजिंग मशीनों का संचालन और उसकी कार्यविधि को समझने का अवसर मिलता है। उन्होंने कहा कि यह प्रदर्शनी गता और कागज उद्योग के संयुक्त सहयोग से संचालित की जा रही है जो 11 सितंबर से 13 सितंबर पर इंडिया एक्सपो सेंटर, ग्रेटर नोएडा में रहेगी।
इस अवसर पर जनसंचार एवं मीडिया प्रौद्योगिकी संस्थान के निदेशक प्रो. महासिंह पूनिया ने कहा कि इस तरह के शैक्षणिक भ्रमण से विद्यार्थियों को पाठ्यक्रम के अनुरूप प्रैक्टिकल सीखने का अनुभव मिलता है। उन्होंने कहा कि संस्थान के विद्यार्थियों को इंडिया एक्सपो सेंटर, ग्रेटर नोएडा भ्रमण भी उसी पाठ्यक्रम का हिस्सा है। इस तरह के शैक्षणिक भ्रमण विद्यार्थियों और संस्थान के चहुमुँखी विकास के लिए आवश्यक हैं। ऑटोमोबाइल इंडस्ट्री के बाद प्रिंटिंग इंडस्ट्री एक ऐसा क्षेत्र है जिसका दायरा काफी विस्तृत है जिसमें करियर की स्वर्णिम संभावनाएं है।