Home Kurukshetra News ओजोन परत पृथ्वी के लिए एक रक्षक कवच : प्रो. जितेन्द्र शर्मा

ओजोन परत पृथ्वी के लिए एक रक्षक कवच : प्रो. जितेन्द्र शर्मा

by ND HINDUSTAN
0 comment

केयू पर्यावरण अध्ययन संस्थान में विश्व ओजोन दिवस पर विभिन्न प्रतियोगिताओं में प्रतिभागियों ने की प्रतिभागिता

एनडी हिन्दुस्तान

कुरुक्षेत्र। कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर सोमनाथ सचदेवा के मार्गदर्शन में मंगलवार को केयू पर्यावरण अध्ययन संस्थान में साइंस से ग्लोबल एक्शन तक विषय को लेकर विश्व ओजोन दिवस मनाया गया। इस मौके पर पर्यावरण विषय पर आधारित पोस्टर-मेकिंग, भाषण और नाटिका प्रदर्शन सहित कई प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया जिसमें विद्यार्थियों ने अपने कौशल एवं रचनात्मकता का प्रदर्शन किया।

संस्थान के निदेशक प्रो. जितेंद्र शर्मा ने कहा कि ओजोन परत हमारी पृथ्वी के लिए एक रक्षक कवच की तरह है तथा इसका संरक्षण करना हम सभी की जिम्मेदारी है। यदि हम मिलकर प्रयास करें, तो इस अमूल्य परत को बचाया जा सकता है और भावी पीढ़ियों के लिए एक सुरक्षित पर्यावरण सुनिश्चित किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि इस तरह के आयोजन न केवल पर्यावरणीय मुद्दों के बारे में जागरूकता पैदा करते हैं, बल्कि छात्रों को एक स्थायी भविष्य के लिए वैज्ञानिक समझ को व्यावहारिक कार्यों में बदलने के लिए भी प्रोत्साहित करते हैं। कार्यक्रम में डॉ. पूजा अरोड़ा ने प्रतिभागियों का स्वागत करते हुए ओजोन परत के संरक्षण के लिए सामूहिक प्रयासों के महत्व पर जोर दिया।
प्रतियोगिता के विजेताओं में एमएससी फाइनल की महक ने प्रथम स्थान, एमएससी फाइनल की रिंकी ने द्वितीय और चेष्टा ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। भाषण प्रतियोगिता में एमएससी फाइनल की ओजस्विनी ने प्रथम स्थान, शीतल ने द्वितीय व माही ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता में डॉ. भावना दहिया ने समारोह के सफल आयोजन के लिए विशेष धन्यवाद दिया।
कार्यक्रम में निर्णायक मंडल, विद्वान, संकाय सदस्य सहित एमएससी व एमटेक के विद्यार्थी मौजूद रहे।

You may also like

Leave a Comment

NewZdex is an online platform to read new , National and international news will be avavible at news portal

Edtior's Picks

Latest Articles

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?