Home Kurukshetra News नंदिनी फाउंडेशन द्वारा छात्राओं को कला सम्मान

नंदिनी फाउंडेशन द्वारा छात्राओं को कला सम्मान

by ND HINDUSTAN
0 comment

सेवा के रूप में समाज को लौटाना हम सबकी जिम्मेदारी : महेश गोयल

एनडी हिन्दुस्तान

गाजियाबाद। नंदिनी फाउंडेशन ट्रस्ट द्वारा नंदिनी शर्मा के जन्मदिन 17 सितंबर को छात्रा कला सम्मान का आयोजन किया गया। इसमें चार विद्यालयों से करीब 20 छात्राओं के द्वारा एक और समूह में विभिन्न नृत्य गान और कलात्मक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। एक छात्रा ने किसी भी बताए अक्षर से शुरू होने वाली रामायण की चौपाइयां सुनाईं। एक ने उत्कृष्ट योगासनों का प्रदर्शन किया। कुछ छात्राओं ने आर्ट और मेंहदी डिजाइन बनाकर दिखाए। कुछ ने धाराप्रवाह संस्कृत श्लोकों का पाठ सुनाया।बेटियों की यह कला देखकर वहां बड़ी संख्या में मौजूद दर्शक दंग रह गए। कार्यक्रम में प्रस्तुत नृत्य गान भी बहुत आकर्षक और भावविभोर कर देने वाले थे। इन सब छात्राओं को कार्यक्रम के अंत में विभिन्न उपहारों से सम्मानित किया गया।

प्रो. बल्देव भाई शर्मा और हर्षलता शर्मा ने जनवरी 2019 में अपनी युवा बेटी नंदिनी का अचानक हार्ट फेल होने से निधन हो जाने के बाद अपनी एकमात्र संतान खोने की असह्य पीड़ा से उबरकर अन्य बेटियों के जीवन की प्रगति के लिए सहयोग करने के उद्देश्य से इस ट्रस्ट की शुरुआत की है जिसमें कमजोर वर्ग की कन्याओं के विवाह, शिक्षा और रोजगार प्रशिक्षण आदि में सहयोग कर उनका सशक्तिकरण किए जाने के प्रयास शामिल हैं। इसके लिए दोनों माता पिता ने अपनी आय और संपत्ति का ट्रस्ट में समर्पण किया है। नंदिनी फाउंडेशन का स्लोगन है शिक्षा से सशक्ति, हर बेटी की अभिव्यक्ति। यानी बेटियां शिक्षित होकर योग्य और आत्मनिर्भर बनें।
अजनारा इंटीग्रिटी, राजनगर एक्सटेंशन के क्लब हाउस में करीब दो घंटे चले इस उत्साह और प्रेरणा से सराबोर कार्यक्रम में कई विद्यालयों की छात्राओं ने अपनी प्रतिभा का बड़ा आनंदपूर्ण प्रदर्शन किया। प्रसिद्ध समाजसेवी महेश चंद्र गोयल की अध्यक्षता और एओए के मंत्री अनुज चौधरी मुख्य आतिथ्य में संपन्न कार्यक्रम अतिथियों द्वारा सम्मान किए जाने से बेटियों का उत्साह और खुशी देखते ही बनती थी। अपने उद्बोधन में श्री महेश गोयल ने कहा कि बहुत कुछ हासिल करने के बाद सेवा के माध्यम से समाज को लौटाने का संकल्प है नंदिनी फाउंडेशन। नंदिनी नहीं है, लेकिन उसके जन्मदिन पर एक बड़े पारिवारिक वातावरण में कितनी ही बेटियों को बल्देव भाई और हर्षलता जी ने अपना बना लिया। उन्हें दूसरी अनेक बेटियों में अपनी बेटी की छवि दिख रही है। प्रभु उनको संकल्प पूरा करने की शक्ति दें।कार्यक्रम भागवताचार्य डॉ गिरीश मिश्र के मंगलाचरण से प्रारंभ हुआ। इस अवसर पर बड़ी संख्या में दर्शकों के बीच भारतभूषण नैथानी, अवधेश प्रताप सिंह, प्रताप सिंह भाटी, देहरादून से आए दैनिक हिंदुस्तान के पूर्व स्थानीय संपादक योगेश राणा आदि प्रमुख रूप से उपस्थित थे। कार्यक्रम का संयोजन दर्शन अग्रवाल और संचालन डॉ संगीता माहेश्वरी ने किया।

You may also like

Leave a Comment

NewZdex is an online platform to read new , National and international news will be avavible at news portal

Edtior's Picks

Latest Articles

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?