लाडो लक्ष्मी योजना की पात्र महिलाओं का नि:शुल्क होगा पंजीकरण
परिवार में एक से अधिक पात्र महिलाओं को भी मिलेगा योजना का लाभ
जिला स्तरीय कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल बतौर मुख्य अतिथि करेंगे शिरकत: सोनू भट्ट
एडीसी सोनू भट्ट ने दीन दयाल लाडो लक्ष्मी योजना का शुभारम्भ के अवसर पर आयोजित होने वाले कार्यक्रमों के सफल आयोजन को लेकर ली बैठक, अधिकारियों को दिए आवश्यक निर्देश
एनडी हिन्दुस्तान
करनाल। अतिरिक्त उपायुक्त सोनू भट्ट ने कहा कि हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी द्वारा दीन दयाल लाडो लक्ष्मी योजना का शुभारम्भ 25 सितंबर को पंचकूला में आयोजित कार्यक्रम से किया जाएगा। इस दिन जिला मुख्यालय, उप-मंडल तथा महाग्राम स्तर पर कार्यक्रम आयोजित होगे। करनाल जिला स्तरीय कार्यक्रम में केंद्रीय ऊर्जा, आवासीय तथा शहरी मामले मंत्री मनोहर लाल बतौर मुख्य अतिथि शिरकत करेगे। इसी प्रकार से उपमंडल स्तर पर कार्यक्रमों में संबंधित विधानसभा क्षेत्र का विधायक मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होगें। घरौंडा उप-मंडल के कार्यक्रम में करनाल के विधायक जगमोहन आनंद बतौर मुख्य अतिथि शिरकत करेगें।
अतिरिक्त उपायुक्त सोनू भट्ट ने जिला में उक्त कार्यक्रमों के सफल आयोजन को लेकर सोमवार को लघु सचिवालय के सभागार में जिला अधिकारियों की बैठक ली और उन्हें आवश्यक दिशा निर्देश दिए। उन्होंने बताया कि उक्त कार्यक्रमों में स्वास्थ्य विभाग द्वारा भी मेघा हेल्थ कैंप भी लगाई जाएगें। उन्होंने कहा कि उप-मंडल स्तर पर आयोजित कार्यक्रमों के लिए संबंधित एसडीएम प्रबंधों की व्यवस्था करवाना सुनिश्चित करेंगें। उन्होंने स्पष्ट किया कि दीन दयाल लाडो लक्ष्मी योजना का शुभारम्भ अवसर पर पंचकूला में आयोजित कार्यक्रम के माध्यम से मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी लाइव जुड़ेंगे और अपना शुभ संदेश देंगे तथा एप लॉन्चिंग करेगें। इसके लिए सभी एसडीएम इंटरनेट व एलईडी स्क्रीन का प्रबंध आवश्य करवाए।
अतिरिक्त उपायुक्त ने कहा कि दीन दयाल लाडो लक्ष्मी योजना का शुभारम्भ अवसर पर पात्र महिलाओं द्वारा एप पर पंजीकरण किया जाना है। इसके लिए संबंधित एसडीएम कार्यक्रम स्थल पर महिलाओं की सुविधाओं के लिए हैल्प डेस्क स्थापित करवाए, जोकि लाडो लक्ष्मी योजना के लिए आवश्यक दस्तावेजों के बारें में जानकारी देगें तथा सीएससी संचालक और क्रीड़ स्टाफ द्वारा मौके पर ही पात्र महिलाओं के अधूरे दस्तावेजों के लिए ऑनलाइन अप्लाई करेंगे ताकि कोई भी पात्र महिला योजना का लाभ उठाने से वंचित न रहे। उन्होंने स्पष्ट किया कि लाडो लक्ष्मी योजना की पात्र महिलाओं का एप पर पंजीकरण नि:शुल्क रहेगा। अगर पंजीकरण करवाने के लिए कोई भी महिलाओं से फीस मांगता है तो उनके खिलाफ कार्रवाही अमल में लाई जाएगी। उन्होंने बताया कि सीएससी संचालकों व क्रीड़ के स्टाफ द्वारा पटवारियों व ग्राम सचिवों को प्रशिक्षण दिया जाएगा ताकि वे लाडो लक्ष्मी योजना की पात्र महिलाओं का पंजीकरण के समय मदद कर सके और लिए आवश्यक प्रमाण पत्रों के बारें में विस्तार से जानकारी देगें।
उन्होंने कहा कि जिला समाज कल्याण अधिकारी द्वारा मुख्यालय से प्राप्त प्रचार साम्रगी का वितरण जिला मुख्यालय, उप-मंडल तथा महाग्राम में आयोजित कार्यक्रमों में करवाया जाएगा। इसके अलावा सार्वजनिक स्थानों पर बड़े-बड़े होर्डिंग लगवाई जाए। जिला सूचना एवं जनसम्पर्क अधिकारी द्वारा साउंड की व्यवस्था करवाई जाए। इसके अलावा लाडो लक्ष्मी योजना का व्यापक स्तर पर सूचना तंत्र के सभी माध्यमों द्वारा प्रचार प्रसार करवाया जाए। उन्होंने डीडीपीओ को निर्देश दिए कि वें ग्राम पंचायतों के माध्यम से लाडो लक्ष्मी योजना की पात्र महिलाओं का अधिक से अधिक संख्या में पंजीकरण करवाने के लिए प्रेरित करवाए और 25 सितंबर को आयोजित होने वाले कार्यक्रमों में महिलाओं कि ज्यादा से ज्यादा भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए गांवों में मुनियादी करवाई जाए। उन्होंने यह भी कहा कि महाग्रामों में आयोजित होने वाले कार्यक्रमों में संबंधित बीडीपीओ द्वारा आवश्क तैयारिया करवाई जाएगी। बीडीपीओ यह भी सुनिश्चित करेगें कि महाग्राम के अलावा अन्य गांवों की पात्र महिलाओं को उप-मंडल स्तर के कार्यक्रमों में भाग लें। वही दुसरी ओर शहरी क्षेत्र की महिलाओं का पंजीकरण करवाने के लिए नगर निगम, नगर पालिकाओ के अधिकारियों तथा नगर पार्षदों का सहयोग लिया जाएगा।