Home Kurukshetra News स्टार्टअप को बुलंदियों पर पहुंचाने के लिए संचार कौशल जरूरी: गजल

स्टार्टअप को बुलंदियों पर पहुंचाने के लिए संचार कौशल जरूरी: गजल

by ND HINDUSTAN
0 comment

एनडी हिन्दुस्तान

यमुनानगर। डीएवी गर्ल्स कॉलेज के इंस्टीट्यूशन इनोवेशन काउंसिल व वाणिज्य विभाग के संयुक्त तत्वावधान में स्टार्टअप और इनोवेशन के लिए संचार कौशल में महारत हासिल करने के विषय पर एक्सटेंशन लेक्चर का आयोजन किया गया। जिसमें हिटबुल्सआई की मैनेजर गजल मुख्य वक्ता रहीं। कॉलेज की कार्यवाहक प्र्रिंसिपल डॉ सुरिंद्र कौर, आईसीसी कनवीनर विवेक व वाणिज्य विभाग अध्यक्ष डॉ मीनाक्षी सैनी ने संयुक्त रूप से कार्यक्रम की अध्यक्षता की।

गजल ने कहा कि नई अर्थव्यवस्था के इस युग में स्टार्टअप और इनोवेशन विकास और प्रगति के सबसे बड़े स्तंभ बन चुके हैं। आज के युवा पारंपरिक नौकरियों की बजाय उद्यमिता  को अपना कर नए-नए उत्पाद, सेवाएं और तकनीकें विकसित कर रहे हैं। लेकिन केवल एक अच्छा विचार ही सफलता की गारंटी नहीं होता। संचार कौशल के जरिए किसी भी स्टार्टअप को ऊँचाइयों तक पहुँचाया जा सकता है। संचार केवल विचारों को व्यक्त करने का माध्यम नहीं है, बल्कि यह निवेशकों को प्रभावित करने, ग्राहकों तक पहुँचने, टीम को एकजुट रखने और बाजार में प्रतिस्पर्धा जीतने की कुंजी भी है।

स्टार्टअप की दुनिया में विचारों की कोई कमी नहीं है। लाखों लोग हर दिन नए आइडिया सोचते हैं, लेकिन उनमें से केवल कुछ ही सफलता तक पहुँच पाते हैं। इसका सबसे बड़ा कारण यह है कि अधिकांश उद्यमी अपने विचार को प्रभावशाली तरीके से संप्रेषित नहीं कर पाते। उन्होंने पिच परफेक्ट के बारे में बताया कि यह एक संक्षिप्त प्रस्तुति होती है जिसमें उद्यमी अपने विचार, मॉडल, लाभ और विज़न को तीन से पांच मिनट में समझाता है। इसे “एलिवेटर पिच” भी कहते हैं। इसकी तैयारी और अभ्यास सफलता की संभावना को कई गुना बढ़ा देता है। मौके पर हिट बुल्सआई की ब्र्रांच हेड गिन्नी बक्शी, मैनेजर आरूषी नेगी, सीनियर एक्सपर्ट सुमित पाहवा उपस्थित रहे। कार्यक्रम के सफल आयोजन में पूजा सिंधवानी, ज्योति, नीलम, ममता थापर,  मनिका सेठी, हर्ष शर्मा, नेहा ठाकुर व परमेश कुमार ने सहयोग दिया। 

You may also like

Leave a Comment

NewZdex is an online platform to read new , National and international news will be avavible at news portal

Edtior's Picks

Latest Articles

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?