Home haryana प्रशासन आपके गांव नई पहल के तहत बालंद गांव में प्रशासनिक अधिकारियों ने ग्रामीणों के बीच पहुंचकर सुनी समस्याएं :- अतिरिक्त उपायुक्त नरेंद्र कुमार

प्रशासन आपके गांव नई पहल के तहत बालंद गांव में प्रशासनिक अधिकारियों ने ग्रामीणों के बीच पहुंचकर सुनी समस्याएं :- अतिरिक्त उपायुक्त नरेंद्र कुमार

by ND HINDUSTAN
0 comment

नई पहल का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों में सभी मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध करवाना व मौके पर समस्याओं का समाधान करना

एनडी हिन्दुस्तान

रोहतक। उपायुक्त सचिन गुप्ता के मार्गदर्शन में ग्रामीण क्षेत्रों में बेहतर सुविधाएं उपलब्ध करवाने की दृष्टि से शुरू की गई प्रशासन आपके गांव नई पहल के तहत अतिरिक्त उपायुक्त नरेंद्र कुमार की अध्यक्षता में जिला प्रशासन के अधिकारियों ने बालंद गांव में पहुंचकर ग्रामीणों की समस्याएं सुनी।
अतिरिक्त उपायुक्त एवं जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी नरेंद्र कुमार ने ग्रामीणों की समस्याएं सुनने के दौरान कहा कि जिला प्रशासन की इस नई पहल का उद्देश्य गांवों में उपलब्ध आधारभूत सुविधाओं का पता लगाकर ग्रामीणों को सभी आवश्यक मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध करवाना है तथा मौके पर ग्रामीणों की समस्याओं व शिकायतों का समाधान करने के साथ-साथ विभिन्न विभागों की कल्याणकारी योजनाओं का लाभ भी उन्हें घर-द्वार पर अविलंब उपलब्ध करवाना सुनिश्चित करना है।
नरेंद्र कुमार ने कहा कि जिला प्रशासन द्वारा इस नई पहल के तहत प्रत्येक सप्ताह जिला प्रशासन के अधिकारी जिला के एक गांव में ग्रामीणों के बीच पहुंचकर उनकी समस्याओं व शिकायतों को जानेंगे। प्रशासन आपके गांव नई पहल का शुभारंभ गत 26 सितंबर को सांपला खंड के गांव भैंसरू कलां से किया गया है। उन्होंने प्रशासन आपके गांव कार्यक्रम के दौरान ग्रामीणों की समस्याएं सुनी तथा मौके पर उपस्थित संबंधित विभागों के अधिकारियों को इन समस्याओं का यथाशीघ्र समाधान करवाने के निर्देश दिए।
इस अवसर पर जिला विकास एवं पंचायत अधिकारी राजपाल चहल, खंड विकास एवं पंचायत अधिकारी रोहताश, जिला पार्षद जयदेव डागर, सतगामा प्रधान श्रीपाल, सरपंच नीतिन सङ्क्षहत संबंधित विभागों के उच्चाधिकारी व गांव के मौजिज व्यक्ति मौजूद रहे।
बॉक्स
फैमिली आईडी, राशन कार्ड संबंधित समस्याओं का हाथोंहाथ किया समाधान –
पार्षद जयदेव डागर ने बताया कि कार्यक्रम के दौरान फैमिली आईडी और राशन कार्ड संबंधित 75 समस्याएं मिली । एडीसी नरेंद्र ने तुरंत कार्रवाई करते हुए मौके पर ही समाधान करने के आदेश दिए। पार्षद ने बताया कि फसल बीमा योजना से संबंधित किसानों की समस्याओं को निपटाते हुए क्लेम का भुगतान मौके पर ही करवाया।
फोटो : 04 व 05
0 0 00 0 0 0 0 0 0 0

You may also like

Leave a Comment

NewZdex is an online platform to read new , National and international news will be avavible at news portal

Edtior's Picks

Latest Articles

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?