
संघ के सौ वर्षःविजयदशमी पर माधव नगर में पथ संचलन
संघ के सौ वर्षःविजयदशमी पर माधव नगर में पथ संचलन
संघ के सौ वर्षःविजयदशमी पर माधव नगर में पथ संचलन
एनडी हिंदुस्तान संवाददाता/दीपक शर्मा
पंचकूला।सेक्टर-27 (माधव नगर): विजयादशमी के अवसर पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ द्वारा शस्त्र पूजन एवं पद संचलन कार्यक्रमआयोजित किया गया,जिसमें स्वयंसेवकों ने भाग लिया। जबकि जिलेभर में ऐसे 18 शस्त्र पूजन आयोजन संपन्न हुए।इस अवसरबतौर मुख्य अतिथि डॉ. सलिल अग्रवाल, मुख्य वक्ता सह प्रांत मुख्य मार्ग प्रमुख राजबीर और विभाग संघचालक रमाकांत मंच पर मौजूद रहे।
मुख्य वक्ता राजबीर ने संघ की स्थापना के इतिहास के साथ,आज से विजयादशमी 2026 तक होने वाले संघ शताब्दी वर्ष कीतैयारियों कार्यक्रमों की जानकारी दी। उन्होंने इस अवसर पर अनुशासन, संगठन के विभिन्न विभागों और भारत के इतिहास के साथसंघ की संघर्ष यात्रा पर प्रकाश डाला। इसी के साथ मुख्य वक्ता ने पंच परिवर्तन और स्वयंसेवकों की तत्परता को समाज की शक्तिबताया। उन्होंने कहा कि शताब्दी वर्ष पर संघ की डाक टिकट और स्मारक सिक्के को गौरव का प्रतीक हैं।संघ पूरी शक्ति के साथ राष्ट्र सेवा को समर्पित संगठन है और राष्ट्रसेवा के लिये स्वयंसेवक पहले की तरह भविष्य में भी जुटें रहेंगे।कार्यक्रम का समापनराष्ट्रगीत और संकल्प के साथ हुआ।
जिला संघचालक एवं सेवानिवृत्त ब्रिगेडियर बेअंत परमार ने बताया कि पंचकूला के माधव नगर में एक पद संचलन हुआ,जबकि पिंजौर में छह,बरवाला खंड में एक,रायपुर रानी खंड में 4,रायतन खंड में दो,दून खंड में तीन,मोरनी खंड में दो स्थानों पर शस्त्र पूजन कार्यक्रम हुए,जिसमें स्वयंसेवकों ने पूरे उत्साह से भाग लिया।