एनडी हिन्दुस्तान
घरौंडा/करनाल। राजकीय महाविद्यालय घरौंडा में महिला प्रकोष्ठ के तहत प्राचार्य प्रो. सुरेंद्र कुमार नागिया के दिशा निर्देशन व कार्यक्रम संयोजिका डॉ. गीता की देखरेख में स्वस्थ नारी, सशक्त परिवार अभियान का आयोजन किया गया।
इस अवसर पर कॉलेज के प्राचार्य प्रोफेसर सुरेंद्र कुमार नागिया ने कहा कि छात्राओं को तनाव मुक्त रहने के लिए योग को जीवन का हिस्सा बनाना चाहिए। आयुष विभाग से डॉ. नरेश ने छात्राओं को संतुलित आहार लेने के लिए प्रेरित किया और छात्राओं को जंक फूड से दूर रहने के लिए कहा क्योंकि इनसे गंभीर बीमारियां जन्म ले सकती है । होम्योपैथिक डॉ. शीतल ने महिलाओं में होने वाले रोगों और उनकी निदान के बारे में सामान्य जानकारी दी ।
उन्होंने सलाह दी कि कोई भी बीमारी गंभीर रूप धारण न करे इसलिए प्रारंभिक अवस्था में ही डॉक्टर से परामर्श ले। होम्योपैथिक डॉ. शीतल ने एवं आयुर्वेदिक डॉ. अनुज ने अपनी ओ.पी.डी में महाविद्यालय के विद्यार्थियों की समस्याएं सुनी उन्हें परामर्श दिया और दवाइयां भी उपलब्ध करवाई । कार्यक्रम को सफल बनाने में महिला प्रकोष्ठ की प्रभारी डॉ. गीता, सदस्य डॉ. रेखा जांगड़ा और सहायक प्राध्यापिका सुमन लता का विशेष योगदान रहा।
इस अवसर पर उप-प्राचार्य गुरनाम सिंह, सह-प्राध्यापक डॉ. देवेंद्र कुमार, डॉ. अंजू बाला और रमन आदि भी उपस्थित रहे।