Home Kurukshetra News कुरुक्षेत्र साई में कोविड के बाद अब शुरु होंगी गाईडलाईंस के अनुसार खेलकूद गतिविधियां

कुरुक्षेत्र साई में कोविड के बाद अब शुरु होंगी गाईडलाईंस के अनुसार खेलकूद गतिविधियां

by ND HINDUSTAN
0 comment

कोविड गाईडलाईंस के अनुसार प्रथम चरण में 12 खिलाडिय़ों के साथ शुरु हुआ साई हास्टल, 3 चरणों में शुरु होगा हास्टल

न्यूज डेक्स संवाददाता

कुरुक्षेत्र,4 फरवरी। कोविड-19 के कारण करीब 1 साल के बाद भारतीय खेल प्राधिकरण कुरुक्षेत्र शाखा को शुरु किया गया है। इस साई हास्टल को कोविड गाईडलाईंस और विभाग की एसओपी के अनुसार प्रथम चरण में 12 खिलाडिय़ों के साथ शुरु किया गया है, जिसमें 8 हॉकी के खिलाड़ी और 4 वॉलीबाल के खिलाड़ी शामिल है। साई प्रभारी गुरविन्द्र सिंह ने वीरवार को बातचीत करते हुए कहा कि भारतीय खेल प्राधिकरण की क्षेत्रिय निदेशक ललिता शर्मा के आदेशानुसार कोविड-19 की गाईडलाईंस की पालना करते हुए कुरुक्षेत्र के साई सेंटर को प्रथम चरण में शुरु किया गया है। इस प्रथम चरण में 12 खिलाडिय़ों को रखा गया है।

इसके उपरांत द्वितीय और तृतीय चरण में एसओपी के अनुसार पूर्णत: शुरु कर दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि अभी हाल में ही हॉस्टल की मुरम्मत और रंग रोगन करवाया गया है। अभी हाल में ही 9 कमरे पूर्णत: तैयार हो गए है और एक कमरे में दो खिलाडिय़ों को रहने की अनुमति दी जाएगी। उन्होंने कहा कि कुरुक्षेत्र साई सेंटर के खिलाड़ी राष्ट्रीय व अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर एक मुकाम हासिल कर चुके है। इस सेंटर से प्रशिक्षण ग्रहण करने वाले हॉकी खिलाड़ी सुरेन्द्र कुमार पालड़ भारतीय हॉकी टीम के सदस्य है। इसके अलावा साईक्लिंग और वॉलीबाल के खिलाड़ी भी अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कुरुक्षेत्र व हरियाणा प्रदेश का नाम रोशन कर चुके है। उन्होंने कहा कि खिलाडिय़ों को प्रशिक्षण देने की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई है। इन खिलाडिय़ों को रहने, खाने, किट और प्रशिक्षण की नि:शुल्क सुविधाए दी जा रही है। इस मौके पर सतपाल सिंह, कुलदीप सिंह वडैच, अनीता शर्मा, सुदेश शर्मा, राहुल सांगवान, सुधीर दहिया, जनिता कटारिया, जगदीप सिंह आदि उपस्थित थे।

You may also like

Leave a Comment

NewZdex is an online platform to read new , National and international news will be avavible at news portal

Edtior's Picks

Latest Articles

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?