Home Kurukshetra News छिपी हुई प्रतिभाओं को निखार सकते हैं ऐसे आयोजनः प्रो. राकेश कुमार

छिपी हुई प्रतिभाओं को निखार सकते हैं ऐसे आयोजनः प्रो. राकेश कुमार

by ND HINDUSTAN
0 comment

आईआईएचएस में दो दिवसीय प्रतिभा खोज प्रतियोगिता का आयोजन 

एनडी हिन्दुस्तान

कुरुक्षेत्र। कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के इंस्टीट्यूट ऑफ इंटीग्रेटेड एंड ऑनर्स स्टडीज में दो दिवसीय प्रतिभा खोज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। संस्थान की प्राचार्या प्रो. रीटा के मार्गदर्शन में आयोजित दो दिवसीय प्रतियोगिता के अंतर्गत भाषण, कविता पाठ, पेंटिंग, प्रश्नोत्तरी (क्वीज), सिंगिंग, नृत्य,  वाद्य यंत्र संचालन एवं मोनो एक्टिंग की प्रतियोगिताओं में प्रतिभागियों ने उत्साह से भाग लिया।
इस अवसर पर डीन एकेडमिक अफेयर्स प्रोफेसर राकेश कुमार ने मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहकर विद्यार्थियों को जीवन को बेहतर एवं संतुलित रूप से चलाने तथा आने वाली समस्याओं से मजबूती से जूझने की प्रेरणा दी। उन्होंने प्रतिभागियों के उत्साह की सराहना करते हुए कहा कि शिक्षा केवल पुस्तकीय ज्ञान तक सीमित नहीं है, बल्कि इन गतिविधियों के माध्यम से विद्यार्थी अपनी छिपी हुई प्रतिभाओं को निखार सकते हैं। इस अवसर पर प्राचार्या प्रो. रीटा ने कहा कि ऐसी प्रतियोगिताएं विद्यार्थियों में आत्मविश्वास, अभिव्यक्ति कौशल और रचनात्मकता को बढ़ावा देती हैं। प्रतिभा खोज प्रतियोगिता के संयोजक प्रोफेसर विवेक चावला ने बताया कि दो दिवसीय यह कार्यक्रम बहुत सफल रहा । सभी प्रतियोगिताओं में विद्यार्थियों ने पूरे उत्साह से भाग लिया। इस बार पहली बार सुरक्षा के संदर्भ में नए प्रयोग करते हुए प्रत्येक प्रतिभागी का प्रवेश डिजिटल स्कैनिंग करके  किया गया।
प्रतियोगिताओं के अंतर्गत सिंगिंग में मनोज प्रथम आर्यन एवं मायावती  द्वितीय तथा जतिन  तृतीया, नृत्य में मेघा प्रथम, खुशी द्वितीय तथा इशा एवं अंकित तृतीय, वाद्य यंत्र संचालन में तरुण प्रथम तथा माधव द्वितीय, मोनो एक्टिंग में परम प्रथम, अमृत द्वितीय एवं भव्य तृतीय स्थान पर रहे। विभिन्न प्रतियोगिताओं में डॉ कुलविंदर कौर, डॉ जिम्मी शर्मा, डॉ .मंजू नरवाल, डॉ. सतीश कुमार, डॉ रामचंद्र, डॉ.वंदना शर्मा, डॉ विवेक गौड़ तथा डॉ.ज्ञान चहल ने संयोजक के रूप में महत्वपूर्ण योगदान दिया। प्रतियोगिताओं के सफल आयोजन के लिए डॉ अतुल रसिका, डॉ  हरिओम फुलिया,  डॉ.स्नेह लता,  डॉ.रामचन्द्र,  डॉ. वंदना शर्मा डॉ रिचा भारद्वाज,  डॉ. कुसुम लता, डॉ अनीता दुआ, डॉ रजनी गोयल,  डॉ.संजय शर्मा,  डॉ. कविता दहिया,  डॉ राजेंद्र कुमार, डॉ अश्वनी कुमार, डॉ. तनु शर्मा, डॉ संतोष दहिया, डॉ वीर विकाश,  डॉ कविता दहिया, डॉ मंजू नरवाल, डॉ शशि ड्रोलिया, डॉ मनीष कुमार, डॉ रेनु मालरा, डॉ संतोष दुबे एवं डॉ पूनम कुमारी निर्णायक के रूप में उपस्थित रहे।
इस अवसर पर डॉक्टर आनंद कुमार,  डॉ अमृत,  डॉ. रुल्दाराम,  एवं डॉ. निरुपमा भट्टी सहित बड़ी संख्या में शिक्षक एवं सैकड़ो की संख्या में विद्यार्थी सम्मिलित हुए।
बाक्स
भाषण में लक्ष्मी शर्मा ने प्रथम स्थान प्राप्त किया
संस्थान की सांस्कृतिक समिति एवं प्रतिभा खोज  प्रतियोगिता के संयोजक प्रोफेसर विवेक चावला ने बताया कि बुधवार को आयोजित प्रतियोगिताओं के अन्तर्गत भाषण में लक्ष्मी शर्मा ने प्रथम, धैर्य सिंह एवं अंजू ने द्वितीय तथा श्वेता एवं ममता ने तृतीय, कविता पाठ में प्रज्ञा पांडे ने प्रथम, परिणीता यादव ने द्वितीय एवं खुशी कुमारी ने तृतीय, पेंटिंग में तन्वी ने प्रथम,  निहारिका ने द्वितीय तथा हिना एवं वर्षा ने तृतीय, प्रश्नोत्तरी में विशाल, तान्या एवं विकास की टीम ने प्रथम, अमनदीप, अभिषेक एवं आर्यन की टीम ने द्वितीय तथा अमृत, साहिल एवं रोहित की टीम ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। गुरुवार को प्रतियोगिताओं का आयोजन विश्वविद्यालय के ऑडिटोरियम में किया गया।

You may also like

Leave a Comment

NewZdex is an online platform to read new , National and international news will be avavible at news portal

Edtior's Picks

Latest Articles

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?