Home Kurukshetra News जिला की सभी सडक़ों को जल्द से जल्द किया जाएगा गड्ढा मुक्त- डीसी पार्थ गुप्ता

जिला की सभी सडक़ों को जल्द से जल्द किया जाएगा गड्ढा मुक्त- डीसी पार्थ गुप्ता

by ND HINDUSTAN
0 comment

एनडी हिन्दुस्तान

यमुनानगर। डीसी पार्थ गुप्ता ने कहा कि जिला में अधिक बरसात होने के कारण सडक़ों में गड्ढे हो गए है जिससे लोगों को आने-जाने में दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है। डीसी ने लोक निर्माण विभाग (भवन एवं सडक़), नेशनल हाई-वे अथॉरिटी (एनएचएआई) को निर्देश दिए कि शहरी व ग्रामीण क्षेत्र की सभी सडक़ों को जल्द से जल्द गड्ढïा मुक्त किया जाए जिससे आम लोगों को आने-जाने में सुविधा मिल सके।
डीसी पार्थ गुुप्ता ने अधिकारियों के साथ छछरौली रोड़, लापरा व कलानौर की सडक़ों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने बताया कि बरसात के मौसम में जिले की जिन सडक़ों पर पानी जमा होने के कारण सडक़े टूट गई थी वहां पैच वर्क व डिवाईडर बनाने का कार्य शुरू कर दिया गया है। उन्होंने बताया कि सडक़ों पर चलने वाले लोगों के वाहनों को आने जाने में काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा था और दुर्घटना का भी खतरा हर समय बना रहता था। आमजन की परेशानी को देखते हुए उपायुक्त ने नेशनल हाईवे अथॉरिटी व लोक निर्माण विभाग के अधिकारी को निर्देश दिए कि जल्द से जल्द इन सडक़ों पर पैच वर्क व डिवाईडर का कार्य सम्पूर्ण कर लें ताकि आमजन को परेशानी न हो और ट्रैफिक सुचारू रूप से चलता रहे।
इस मौके पर सीटीएम पीयूष गुप्ता, कार्यकारी अभियंता पीडब्ल्यूडी पुनीत मित्तल, एनएचआई से एम.एस. सांगवान, डीआईपीआरओ डॉ. मनोज कुमार सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे। 

You may also like

Leave a Comment

NewZdex is an online platform to read new , National and international news will be avavible at news portal

Edtior's Picks

Latest Articles

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?