Home Kurukshetra News भाजपा ने सरकार नहीं, जनादेश को किया चोरी : राव नरेंद्र सिंह

भाजपा ने सरकार नहीं, जनादेश को किया चोरी : राव नरेंद्र सिंह

by ND HINDUSTAN
0 comment

आरोप :भाजपा ने वोट चोरी, ईवीएम में गड़बड़ी और वोटों में हेराफेरी करके अवैध तरीके से बनाई सरकार

एनडी हिन्दुस्तान

रेवाड़ी/चंडीगढ़। हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राव नरेंद्र सिंह ने आरोप लगाया कि भाजपा ने सरकार नहीं बल्कि जनादेश को चोरी किया। जन भावनाएं कांग्रेस के साथ थी और पूर्ण बहुमत की सरकार बनने जा रही थी, लेकिन भाजपा ने वोट चोरी, ईवीएम में गड़बड़ी और वोटों में हेराफेरी करके अवैध तरीके से सरकार बनाई।
कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष रेवाड़ी में आयोजित वोट चोर-गद्दी छोड़ अभियान के अंतर्गत कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। कार्यक्रम में पहुंचने पर कार्यकर्ताओं ने प्रदेशाध्यक्ष राव नरेंद्र सिंह का फूल-मालाओं के साथ भव्य स्वागत किया। वोट चोर-गद्दी छोड़ अभियान के तहत रोष मार्च निकाला गया और राष्ट्रपति के नाम उपायुक्त को ज्ञापन सौंपा गया। उनके साथ कांग्रेस के सह प्रभारी जितेंद्र बघेल और सांसद दीपेंद्र हुड्डा प्रमुख तौर पर मौजूद रहे।
कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष ने कहा कि वर्ष 2024 में हुए हरियाणा विधानसभा चुनाव में कांग्रेस को स्पष्ट बहुमत मिल रहा था, खुद भाजपा के नेता भी यह मान रहे थे कि कांग्रेस की सरकार बनेगी वे तो विपक्ष के विधायक के लिए लड़ाई लड़ रहे हैं मगर भाजपा ने ईवीएम से छेड़छाड़ और वोटों में फर्जीवाड़ा करके कांग्रेस की चुनी हुई सरकार को चुराया। लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने हरियाणा में वोटों में फर्जीवाड़े को उजागर किया है। प्रदेश में 25 लाख वोटर फर्जी और डुप्लीकेट बनाए गए। यही नहीं, ब्राजीलियन मॉडल की फोटो 20 से 25 वोटर कार्डों पर लगाई गई। इससे स्पष्ट होता है कि चुनाव आयोग न केवल भाजपा की बी-टीम है, बल्कि चुनावी धांधली में भाजपा का सहयोग कर रहा है।
राव ने कहा कि भाजपा के 11 साल के कार्यकाल में हर वर्ग दुखी है। किसान को न तो एमएसपी मिल रही है और न ही भावांतर का लाभ। इसके साथ ही खाद व बीज लेने के लिए उन्हें लाठियां खानी पड़ रही है। इसके साथ ही महिलाओं के खिलाफ अपराध और घटनाएं बढ़ रही हैं, यह आंकड़े एनसीआरबी की रिपोर्ट में उल्लेख हैं। बेरोजगारी में हरियाणा नंबर-वन पर पहुंच गया है और कानून व्यवस्था पूरी तरह चरमराई हुई है। सरेआम फिरौती और लूट की घटनाएं हो रही हैं, जिससे प्रदेश की जनता भयभीत है। उन्होंने बताया कि रेवाड़ी जिले में 1.42 लाख फर्जी वोट बनाए गए, जिनमें बावल में 47 हजार 384, कोसली में 53 हजार 999 और रेवाड़ी में 40 हजार 941 वोटों की हेराफेरी की गई है।
उन्होंने कहा कि कांग्रेस के 10 साल के कार्यकाल में जब भूपेंद्र सिंह हुड्डा मुख्यमंत्री थे तो हरियाणा हर क्षेत्र में नंबर-वन था, चाहे वह शिक्षा हो, विकास हो या फिर बिजली और कृषि क्षेत्र।  
सांसद दीपेंद्र सिंह हुड्‌डा ने कहा कि एग्जिट पोल और ओपिनियन पोल में कांग्रेस की स्पष्ट सरकार बन रही थी, लेकिन जब परिणाम आए तो वह पूरी तरह उलट थे। जब वोटों की गिनती शुरू हुई तो पोस्टल बैलट में कांग्रेस की जीत हुई, लेकिन जब ईवीएम खुली तो परिणाम पूरी तरह बदल गए, इससे स्पष्ट होता है कि भाजपा ने ईवीएम से छेड़छाड़ कर जनता की चुनी हुई सरकार को चोरी कर लिया।
हरियाणा कांग्रेस के सह प्रभारी जितेंद्र बघेल ने कहा कि बड़े गर्व की बात है कि 1972 के बाद अहीरवाल से राव नरेंद्र सिंह के तौर पर कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष बनाया गया है। वे कांग्रेस को मजबूत करने और जनता के मुद्दों को बाखूबी उठा रहे हैं। उन्होंने कहा कि संविधान निर्माता बाबा साहेब डॉ. बी. आर. अंबेडकर जी द्वारा लोकतंत्र की आवाज मजबूत करने के लिए वोट का अधिकार दिया था, लेकिन भाजपा, जनता से उस वोट के अधिकार को छीनना चाहती है।
इस अवसर पर पूर्व विधायक एवं एआईसीसी सचिव राव चिरनजीव, पूर्व मंत्री जगदीश यादव, एम एल रंगा एवं जसवंत सिंह, अविनाश यादव, अध्यक्ष, एनएसयूआई हरियाणा दीपिका यादव, सीमा धमीजा, सुनीता वर्मा, सुनीता रंगा, सरोज भारद्वाज, रेखा धैया, परवीन चौधरी, नीलम भगवाडिया एवं हजारों की संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता एवं नेता मौजूद थे।

You may also like

Leave a Comment

NewZdex is an online platform to read new , National and international news will be avavible at news portal

Edtior's Picks

Latest Articles

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?