तीसरे समूह ने काशी विश्वनाथ मंदिर में दर्शन-पूजन किया
डमरू दल और पुष्पवर्षा से अतिथियों का पारंपरिक स्वागत
अन्नक्षेत्र में प्रसाद ग्रहण कर सेवा-परंपरा का अनुभव
भाषा प्रशिक्षण सत्र में तमिल के मूल शब्द, संवाद और लिपि की शिक्षा
सैनिटरी वर्कर्स, छात्रों और एनसीसी कैडेट्स के लिए अलग शिक्षण सामग्री
“एक भारत श्रेष्ठ भारत” की भावना को मजबूत बनाने पर फोकस
एनडी हिंदुस्तान
बनारस।काशी तमिल संगमम् 4.0 के तीसरे समूह ने शनिवार को काशी विश्वनाथ मंदिर में दर्शन-पूजन किया। मंदिर प्रशासन ने डमरू दल और पुष्पवर्षा के साथ उनका स्वागत किया। अतिथियों को विश्वनाथ धाम के भव्य कॉरिडोर का भ्रमण कराया गया, जहां उन्होंने नए सुविधाओं, स्थापत्य और धार्मिक महत्व के बारे में जानकारी ली। दर्शन के बाद सभी ने मंदिर के अन्नक्षेत्र में प्रसाद ग्रहण किया, जिसने काशी की अतिथि-सेवा और परंपरा का गहरा अनुभव कराया।
इस कार्यक्रम के साथ एक विशेष तमिल भाषा प्रशिक्षण सत्र भी आयोजित किया गया। इसमें सेनेटरी वर्कर्स, छात्रों और एनसीसी कैडेट्स को एफएलएन मॉडल के अनुसार तमिल भाषा के मूल शब्द, अभिवादन, संख्या, सरल वाक्य और लिपि पहचान सिखाई गई। समूहों की ज़रूरत के हिसाब से अलग सामग्री भी दी गई।वर्कर्स को कार्य-संबंधी शब्दावली, छात्रों को फ्लैशकार्ड आधारित अभ्यास और कैडेट्स को कमांड व टीमवर्क से जुड़े तमिल शब्द सिखाए गए।प्रतिभागियों ने इसे उत्तर–दक्षिण सांस्कृतिक रिश्तों को मज़बूत करने वाला प्रयास बताया ।