किसानों के स्वर के साथ राजनीति की आहट
रोहतक में जल आपूर्ति सुदृढ़ करने के लिए ठोस कदम उठा रही सरकार
मुख्यमंत्री नायब सैनी-सदन में बताया, “पर्याप्त पेयजल देना सरकार की जिम्मेदारी
जलाशय निर्माण हेतु नगर निगम की 16 एकड़ भूमि हस्तांतरण का प्रस्ताव
सोनीपत रोड पम्प की दुरुस्तीकरण का कार्य जारी
एनडी हिंदुस्तान/दीपक शर्मा
चंडीगढ़।हरियाणा विधानसभा के शीतकालीन सत्र का आज राजनीतिक संकेतों के साथ शुरु हुआ। सुबह 11 बजे सदन की कार्यवाही शुरू होते ही मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी भगवा पगड़ी में पहुंचे, वहीं कांग्रेस के पांच विधायक हरी जैकेट पहनकर किसानों के मुद्दे को प्रतीकात्मक स्वर देते नजर आए।सदन में सबसे पहले शोक प्रस्ताव पढ़े गए। मुख्यमंत्री, नेता प्रतिपक्ष भूपेंद्र सिंह हुड्डा और INLD विधायक आदित्य देवीलाल चौटाला ने श्रद्धांजलि अर्पित की, जिसके बाद दो मिनट का मौन रखा गया। प्रश्नकाल के दौरान मंत्री अनिल विज ने शायराना अंदाज में हुड्डा को विपक्ष का नेता बनने पर बधाई प्रेषित की। पहले ही दिन सियासी तल्खी के संकेत साफ नजर आए।