Home Chandigarh खेल मंत्री गौरव गौतम की प्रशिक्षक के विरुद्ध की कड़ी कार्रवाई,खेल विभाग ने निलंबन के निर्देश किए जारी

खेल मंत्री गौरव गौतम की प्रशिक्षक के विरुद्ध की कड़ी कार्रवाई,खेल विभाग ने निलंबन के निर्देश किए जारी

by ND HINDUSTAN
0 comment

एनडी हिन्दुस्तान

चंडीगढ़। हरियाणा के खेल मंत्री गौरव गौतम ने झज्जर जिला केगांव खरहर के ग्रामीणों द्वारा प्रशिक्षक अजय राठी के खिलाफ ड्यूटी में लापरवाही तथा बच्चों को नियमित प्रशिक्षण न देने संबंधी शिकायत पर सख्त कार्यवाही करते हुए कोच को निलंबित करने के आदेश जारी किए थे, इन निर्देशों की पालना करते हुए खेल विभाग ने सोमवार कोच को निलंबित कर दिया है और जांच अवधि तक हेड ऑफिस पंचकूला में रिपोर्ट करने के निर्देश दिए हैं।बता दें कि पिछ्ले ही महीने गाँव खरहर जिला झज्जर में कार्यरत एथलेटिक कोच के ट्रांसफर हो जाने पर नए कोच अजय राठी को विभाग द्वारा स्थानांतरित किया गया था। जिसके पश्चात नए कोच अजय राठी के ख़िलाफ़ लगातार मैदान पर अनुपस्थिति की शिकायत गाँव के सरपंच और अन्य सदस्यों द्वारा डीएसओ झज्जर को भी दी गई परंतु कोई उचित कार्यवाही न होने के कारण ग्रामवासियों ने खेल मंत्री को कोच के अनुचित व्यवहार से खिलाड़ियों के होने वाले नुकसान से अवगत करवाया था।मामले का तुरंत संज्ञान लेते हुए खेल मंत्री ने जिला खेल अधिकारी और निजी खेल सलाहकार को औचक निरीक्षण के लिए भेजा जिसमे कोच सुबह के ट्रेनिंग से नदारद पाया गया। इस दौरान मैदान पर मौजूद खिलाड़ियों ने भी अधिकारियों को अवगत कराया कि संबंधित कोच मैदान पर सिर्फ शाम की ट्रेनिंग पर हफ्ते में एक दो दिन मौजूद रहते है और अधिकांश खिलाड़ियों स्वयं ही मैदान पर प्रैक्टिस करते हैं।

इस संबंध में जब फ़ोन के माध्यम से कोच से अनुपस्थिति का कारण पूछा गया तो कोच अजय द्वारा फोन पर भी उन्होंने कोई संतोषजनक उत्तर नहीं दिया गया।निरीक्षण रिपोर्ट में यह भी उजागर हुआ कि प्रशिक्षक द्वारा विभागीय निर्देशों का पालन नहीं किया जा रहा था, जिसके कारण प्रशिक्षण गतिविधियां गंभीर रूप से प्रभावित हो रही थीं। ग्रामीणों के हस्ताक्षरित पत्र और पूर्व शिकायतों और औचक निरीक्षण के आधार पर खेल मंत्री ने उच्च अधिकारियों को प्रशिक्षक अजय राठी को तत्काल प्रभाव से निलंबित किए जाने के निर्देश जारी किए थे और अनुशासनात्मक कार्यवाही प्रारंभ करने के लिए संबंधित अधिकारियों को आदेश दिए थे।खेल मंत्री गौरव गौतम ने कहा कि सरकार खिलाड़ियों के हितों का पूरा ध्यान रख रही है। किसी भी प्रशिक्षक द्वारा ड्यूटी में लापरवाही या दुर्व्यवहार को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

You may also like

Leave a Comment

NewZdex is an online platform to read new , National and international news will be avavible at news portal

Edtior's Picks

Latest Articles

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?