पूर्व कोषाध्यक्ष के बेटे को धमकी
विदेशी नंबरों से धमकी भरी कॉल
3 करोड़ रुपये की फिरौती की मांग
कॉलर ने हरि बॉक्सर गैंग का नाम लिया
पीड़ित ने FIR दर्ज कराई
पुलिस साइबर ट्रैकिंग व गैंग लिंक की जांच
एनडी हिंदुस्तान
सीकर। जिला के खाटू श्यामजी में विश्वविख्यात खाटू धाम से जुड़े पूर्व कोषाध्यक्ष कालू सिंह चौहान के बेटे मानवेंद्र सिंह चौहान को विदेशी नंबरों से फिरौती कॉल कर डराने-धमकाने का मामला सामने आया है। कॉलर ने खुद को लॉरेंस गैंग से जुड़े हरि बॉक्सर का आदमी बताते हुए 3 करोड़ रुपये की व्यवस्था करने को कहा। धमकी में जान से मारने की चेतावनी भी दी गई। पीड़ित ने पुलिस से शिकायत की, जिसके बाद साइबर व स्पेशल टीम विदेशी कॉल रूट, आईपी और गैंग नेटवर्क की जांच में जुटी हैं।