Home Kurukshetra News जगाधरी के मुख्य बाजारों में निगम ने चलाया अतिक्रमण हटाओ अभियान

जगाधरी के मुख्य बाजारों में निगम ने चलाया अतिक्रमण हटाओ अभियान

by ND HINDUSTAN
0 comment

सड़क पर रखा सामान हटवाया- दोबारा सड़क पर सामान रखने पर जब्त कर चालान करने की दी चेतावनी

एनडी हिन्दुस्तान

यमुनानगर। नगर निगम द्वारा शुक्रवार को जगाधरी के मुख्य बाजारों में अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया गया। इस दौरान सफाई निरीक्षक अमित कांबोज की टीम ने दुकानदारों द्वारा सड़क पर रखा सामान उठाकर दुकानों के अंदर रखवाया और उन्हें सड़क पर अतिक्रमण न करने के बारे में समझाया। निगम अधिकारियों ने दुकानदारों को चेतावनी कि इस बार सामान दुकानों के अंदर रखवाया जा रहा है। अगली बार यदि सड़क पर सामान रखा तो उसे निगम के वाहन में लोड कर जब्त किया जाएगा। साथ ही अतिक्रमण करने वाले दुकानदारों का चालान किया जाएगा।नगर निगम आयुक्त महाबीर प्रसाद के निर्देशों पर जोन एक में सीएसआई हरजीत सिंह, जोन दो में सीएसआई विनोद बेनीवाल के नेतृत्व में अतिक्रमण हटाओ दस्ते बनाए गए हैं। शुक्रवार को जोन एक में सफाई निरीक्षक अमित कांबोज, सफाई निरीक्षक पंकज, सहायक सफाई निरीक्षक सचिन कांबोज व होमगार्ड के जवानों की टीम ने जगाधरी के चौक बाजार, इंदिरा मार्केट, पंसारी बाजार, शर्मा टेंट हाउस समेत विभिन्न स्थानों पर अतिक्रमण हटाओ व जागरूकता अभियान चलाया। इस दौरान निगम की टीम दुकानदारों द्वारा सड़क पर रखा सामान उठाकर अंदर रखवाया। निगम की टीम को देख दुकानदारों ने स्वयं अपना सामान समेटना शुरू कर दिया। कुछ दुकानदारों ने सड़क तक सामान रखकर अतिक्रमण किया हुआ था। सफाई निरीक्षक अमित कांबोज ने दुकानदारों को समझाया कि सड़कों पर अतिक्रमण करने से मार्ग संकरे हो जाते हैं। जिससे सड़कों पर जाम की स्थिति बनती है। कुछ दुकानदार आधी सड़क तक सामान रखकर अतिक्रमण कर लेते है, जो की गलत है। ऐसा करने से सड़क पर जाम लग जाता है और आमजन को बेहद परेशानी का सामना करना पड़ता है। इसलिए आमजन को होने वाली परेशानियों को ध्यान में रखते हुए कोई भी दुकानदार सड़कों पर अतिक्रमण न करें। उन्होंने दुकानदारों को चेतावनी देते हुए कहा कि इस बार सामान दुकानों के अंदर रखवाया गया है, यदि दुकानदारों द्वारा दोबारा अतिक्रमण किया गया तो सामान जब्त किया जाएगा और संबंधित दुकानदार को चालान किया जाएगा।

You may also like

Leave a Comment

NewZdex is an online platform to read new , National and international news will be avavible at news portal

Edtior's Picks

Latest Articles

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?