न्यूज डेक्स संवाददाता
कुरुक्षेत्र। हरियाणा लीगल सर्विसेज आथॉरिटी के अंतर्गत लीगल लिटरेसी की जिला स्तरीय प्रतियोगिता का आयोजन 06 फरवरी को राजकीय आदर्श संस्कृति विद्यालय, कुरुक्षेत्र में किया गया। इस प्रतियोगिता में कुरुक्षेत्र जिले के विभिन्न ब्लॉकों के स्कूलों के खंड स्तर पर प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले छात्रों ने प्रतिभागिता की। प्रतियोगिता में आयोजित विभिन्न गतिविधियों जैसे निबंध लेखन, स्लोगन लेखन,कविता पाठ, पावर पॉइंट प्रेजेंटेशन, वाद विवाद, पेंटिंग, लघु नाटिका, भाषण व डॉक्यूमेंट्री फिल्म में गीता निकेतन आवासीय विद्यालय के 6 छात्रों ने भाग लिया। जहाँ वाद-विवाद में शिवांश और अंशदीप ने प्रथम स्थान प्राप्त किया, वहीं कविता पाठ में अंशुल व डॉक्यूमेंट्री फिल्म में हिमांशी ने तृतीय स्थान प्राप्त करके विद्यालय को गौरवान्वित किया।अब प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले सभी छात्र 13 फरवरी को डिवीजन स्तर के लिए प्रतिस्पर्धा करेंगे। इस अवसर पर विद्यालय के प्राचार्य नारायण सिंह ने सभी छात्रों की मेहनत की सराहना की और भविष्य के लिये शुभकामनाएं प्रेषित की।


