Home Kurukshetra News आपदा से निपटने के लिए लाडवा में युवाओं की टीम तैयार, रेडक्रॉस ने दी फस्र्ट एड होम नर्सिंग, डिजास्टर व सीपीआर की ट्रेनिंग:विश्राम कुमार मीणा

आपदा से निपटने के लिए लाडवा में युवाओं की टीम तैयार, रेडक्रॉस ने दी फस्र्ट एड होम नर्सिंग, डिजास्टर व सीपीआर की ट्रेनिंग:विश्राम कुमार मीणा

by ND HINDUSTAN
0 comment

हर उपमंडल में आपदा के समय सहयोग के लिए तैयार की जाएगी युवाओं की टीम

एनडी हिन्दुस्तान

लाडवा। उपायुक्त विश्राम कुमार मीणा ने कहा कि आपदा से निपटने में सहयोग के लिए जिला प्रशासन द्वारा युवाओं की उपमंडल स्तर पर टीम तैयार की जा रही है। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की विधानसभा लाडवा मेें विभिन्न गांवों के युवाओं की टीम को तैयार किया जा चुका है। रेडक्रॉस सोसायटी द्वारा इन युवाओं को आपदा के समय सहयोग करने के लिए ट्रेनिंग दी है। यह ट्रेनिंग युवाओं को आपदा प्रबंधन, प्राथमिक चिकित्सा, होम नर्सिंग, सीपीआर और बचाव कार्यों में प्रशिक्षित करने के लिए आयोजित की गई थी। रेडक्रॉस की इस पहल का उद्देश्य युवाओं को आपदा के समय सहयोग करने और लोगों की जान बचाने में सक्षम बनाना है।उपायुक्त विश्राम कुमार मीणा ने कहा कि जिला प्रशासन अब हर उपमंडल पर एक-एक टीम को तैयार करेगा। इस ट्रेनिंग में युवाओं को आपदा प्रबंधन के विभिन्न पहलुओं जैसे कि प्राथमिक चिकित्सा, बचाव कार्यों, और आपदा के समय सहयोग करने के तरीकों के बारे में सिखाया जा रहा है। रेडक्रॉस के इस प्रयास से युवाओं को आपदा के समय सहयोग करने और लोगों की जान बचाने में मदद मिलेगी। उन्होंने कहा कि हरियाणा रेडक्रॉस भी युवाओं को आपदा प्रबंधन के गुर सिखाने के लिए एक शिविर आयोजित कर रहा है, जिसमें देशभर के युवाओं को प्रशिक्षित किया जाएगा।उपायुक्त विश्राम कुमार मीणा ने कहा कि लाडवा विधानसभा में तैयार इस टीम में विभिन्न गांवों से युवाओं को शामिल किया गया है। सभी युवा वर्तमान में मौसम को देखते हुए रोड सेफ्टी पर गांवों में जाकर ग्रामीणों से बात करेंगे। ग्रामीणों को यातायात के नियमों के बारे में जागरूक करेंगे। ताकि धुंध व ठंड के मौसम में सावधानी बरती जा सके। उन्होंने कहा कि युवाओं की टीम किसी भी आपदा के समय सहयोग के लिए तैयार रहगी। इन सभी का ग्रुप भी बनाया जा रहा है, ताकि युवाओं के साथ प्रशासन का संपर्क बना रहे।

You may also like

Leave a Comment

NewZdex is an online platform to read new , National and international news will be avavible at news portal

Edtior's Picks

Latest Articles

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?