एनडी हिन्दुस्तान
कुरुक्षेत्र । उपायुक्त विश्राम कुमार मीणा के निर्देशानुसार राष्ट्रीय सडक़ सुरक्षा माह के अंतर्गत बुधवार को डीएन कॉलेज, में रेड क्रॉस सोसाइटी के सचिव डॉ श्याम सुंदर ट्रेनिंग ऑफिसर मंजू कश्यप द्वारा एनएसएस के छात्रओ को सीपीआर का विस्तार से प्रशिक्षण दिया गया।
उन्होंने बताया कि सडक़ हादसे में घायल व्यक्ति की कैसे मदद की जाए। कार्यक्रम में आरटीए के इंस्पेक्टर जोगेंद्र ढुल व पूर्व पुलिस अधिकारी रोशन लाल द्वारा छात्रओ को विस्तार से यातायात के नियमों के बारे जानकारी प्रदान की गई। इसके अतिरिक्त संयुक्त टीम द्वारा एसडीएच शाहबाद में सडक़ सुरक्षा नियमों, सडक़ दुर्घटना पीडि़तों को प्राथमिक उपचार, ट्रॉमा अस्पतालों में कैशलेस उपचार योजना, हिट-एंड-रन मुआवजा, राह-वीर योजना और एम्बुलेंस सेवाओं पर ध्यान केंद्रित किया गया, जिसमें समय पर प्रतिक्रिया और जीवन बचाने पर जोर दिया गया। इस दौरान पर स्वास्थ्य विभाग से डा. कृष्ण दत्त द्वारा छात्राओं को कैशलेस पॉलिसी के बारे जानकारी दी गई।
इस मौके पर रेड क्रॉस सोसाइटी के सचिव श्याम सुन्दर, कृष्ण दत्त एएसएमओ, जोगेंद्र ढुल इंस्पेक्टर आरटीए ,रोशन लाल पूर्व पुलिस अधिकारी,डा. सीमा सिंह एनएसएस ऑफिसर,डॉक्टर खुशी,सिमरन अन्य प्राध्यापक गण उपस्थित रहे।