एनडी हिन्दुस्तान
यमुनानगर। डीएवी गर्ल्स कॉलेज के इंडियन नॉलेज सिस्टम सेल की ओर से सरस्वती महोत्सव मनाया गया। इस दौरान भाषण व प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कॉलेज की कार्यवाहक प्रिंसिपल डॉ सुरिंद्र कौर व इंडियन नॉलेज सिस्टम सेल कनवीनर डॉ किरण शर्मा ने संयुक्त रूप से कार्यक्रम की अध्यक्षता की। निर्णायक मंडल में डॉ शशि शर्मा व डॉ अमनप्रीत कौर शामिल रहीं। विजेता प्रतिभागियों को सर्टिफिकेट प्रदान कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के सफल आयोजन में डॉ गुरशरण कौर, डॉ दीपिका घई, डॉ मनमीत कौर, हर्ष शर्मा व लिपाक्षी ने सहयोग दिया।इस प्रकार रहे परिणामःभाषण प्रतियोगिता में बीए मनोविज्ञान ऑनर्स अंतिम वर्ष की खुशी ने प्रथम स्थान, एम कॉम प्रथम वर्ष की कामना ने दूसरा तथा बीए प्रथम वर्ष की नंदिनी ने तीसरा स्थान अर्जित किया। प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में बी.कॉम तृतीय वर्ष साक्षी बंसल ने पहला, बीसीए अंतिम वर्ष की भावना ने दूसरा तथा बीएससी फिजिकल साइंस प्रथम वर्ष की कृति सैनी ने तीसरा स्थान अर्जित किया।