Home Ambala News स्वदेशी से आत्मनिर्भर और आत्मनिर्भर से बनेगा विकसित भारत

स्वदेशी से आत्मनिर्भर और आत्मनिर्भर से बनेगा विकसित भारत

by ND HINDUSTAN
0 comment

अम्बाला में बोले प्रदेश महामंत्री फणीन्द्र नाथ शर्मामहामंत्री फणीन्द्र नाथ

शर्मा ने शास्त्री कालोनी में कार्यकर्ताओं के साथ सुना मन की बात कार्यक्रम

वरिष्ठ भाजपा नेता कपिल विज ने स्वागत किया

एनडी हिन्दुस्तान

अम्बाला, 22 फरवरी- भाजपा के प्रदेश महामंत्री (संगठन) फणीन्द्र नाथ शर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी “मन की बात” कार्यक्रम के माध्यम से देश व दुनिया को बहुत कुछ देते हैं। उन्होंने कहा प्रधानमंत्री ने वोकल फॉर लोकल यानि स्वदेशी का आह्वान किया, स्वेदशी से आत्मनिर्भर भारत और फिर विकसित भारत बनेगा, इसलिए हमें हमेशा स्वदेशी को ही बढ़ावा देना है। श्री फणींद्रनाथ शर्मा आज अम्बाला छावनी शास्त्री कॉलोनी के बूथ नंबर 136 में भाजपा कार्यकर्ताओं व स्थानीय लोगों के साथ मन की बात कार्यक्रम सुनने के बाद संबोधित कर रहे थे।उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ने पहले कहा था कि संगठन तभी मजबूत होगा जब बूथ मजबूत होगा, इसलिए मन की बात कार्यक्रम बूथ में होना चाहिए। मन की बात में कार्यकर्ता व क्षेत्र के लोगों की भी भागीदारी होनी चाहिए। इससे पहले कार्यक्रम में पहुंचे प्रदेश महामंत्री फणींद्रनाथ शर्मा का वरिष्ठ भाजपा नेता कपिल विज व अन्य ने पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत किया। इस अवसर पर नप उपाध्यक्ष ललता प्रसाद, मंडल प्रधान प्रवेश शर्मा, पार्षद प्रमोद कुमार, पार्षद बलजिंदर पाल सिंह, विपिन खन्ना, बूथ प्रधान दीपक कौशिक, सतीश शाक्य, कुलदीप सिंह, रवि वर्मा, दीपक भसीन, राजेश अग्रवाल, डॉ हरप्रकाश शर्मा, सन्नी तुल्ली, सोनिया देशवाल, विवेक जैन, राजकुमार, अरविन्द, संजीव, दीपक, संजय, गौरव, आकाश, जुगल किशोर गिरधारी, रजनीश गोम्बर, सतपाल, जस्सी, आदि मुख्य रूप से उपस्थित रहे।

You may also like

Leave a Comment

NewZdex is an online platform to read new , National and international news will be avavible at news portal

Edtior's Picks

Latest Articles

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?