Home haryana विक्रम संवत 2083 के स्वागत में भारत विकास परिषद की भव्य भजन संध्या, भक्ति रस में सराबोर हुए श्रद्धालु

विक्रम संवत 2083 के स्वागत में भारत विकास परिषद की भव्य भजन संध्या, भक्ति रस में सराबोर हुए श्रद्धालु

by ND HINDUSTAN
0 comment

एनडी हिन्दुस्तान

रोहतक। भारतीय संस्कृति और परंपराओं के संरक्षण तथा समाज में सेवा और संस्कार की भावना को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से भारत विकास परिषद चैरिटेबल ट्रस्ट एवं रोहतक शाखा के संयुक्त तत्वावधान में विक्रम संवत 2083 के शुभागमन के उपलक्ष्य में भव्य भजन संध्या का आयोजन खुशबू गार्डन, भिवानी रोड, रोहतक में किया गया। कार्यक्रम में शहर के गणमान्य नागरिकों, समाजसेवियों और बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लेकर भक्ति और संस्कृति का आनंद लिया।कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन और राष्ट्रीय गीत के साथ किया गया। इसके बाद दिल्ली से आए सुप्रसिद्ध पार्टी ने अपनी सुंदर प्रस्तुतियों के माध्यम से पूरे वातावरण को भक्तिमय बना दिया। भगवान शिव की आराधना हो या श्री राधा कृष्ण का महारास जैसी सुंदर मनमोहक प्रस्तुतियों पर श्रद्धालु भाव-विभोर हो उठे और पूरे पंडाल में भक्ति का वातावरण छा गया।इस अवसर पर भारत विकास परिषद के राष्ट्रीय संगठन मंत्री सुरेश जैन कार्यक्रम अध्यक्ष के रूप में उपस्थित रहे, जबकि रोहतक मार्केट कमेटी के चेयरमैन अशोक चौधरी मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में स्वास्तिक हॉस्पिटल बहादुरगढ़ एवं सांपला के निदेशक डॉ. विकास तेहलान, रोटरी क्लब ऑफ रोहतक सिटी के पूर्व प्रधान संदीप गर्ग तथा महाराजा अग्रसेन विकास ट्रस्ट (रजि.) के प्रधान सुशील गुप्ता भी उपस्थित रहे।अपने संबोधन में मुख्य अतिथि अशोक चौधरी ने कहा कि भारतीय नववर्ष चैत्र शुक्ल प्रतिपदा से प्रारंभ होता है, जो हमारी प्राचीन संस्कृति और गौरवशाली परंपराओं का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि ऐसे सांस्कृतिक और धार्मिक कार्यक्रम समाज को जोड़ने और युवाओं को भारतीय मूल्यों से जोड़ने का महत्वपूर्ण माध्यम बनते हैं। उन्होंने भारत विकास परिषद द्वारा समाज सेवा और सांस्कृतिक जागरूकता के क्षेत्र में किए जा रहे कार्यों की सराहना की।कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए भारत विकास परिषद के राष्ट्रीय संगठन मंत्री सुरेश जैन ने कहा कि भारत विकास परिषद का मूल उद्देश्य समाज में सेवा, संस्कार, सहयोग और समर्पण की भावना को बढ़ावा देना है। उन्होंने कहा कि भारतीय नववर्ष केवल तिथि परिवर्तन नहीं बल्कि नई ऊर्जा, नए संकल्प और नए उत्साह का प्रतीक है। परिषद द्वारा समय-समय पर समाज सेवा, स्वास्थ्य, शिक्षा और सांस्कृतिक गतिविधियों के माध्यम से समाज को जागरूक करने का कार्य किया जाता है।कार्यक्रम के दौरान विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने भी दर्शकों का मन मोह लिया। साथ ही उपस्थित लोगों के लिए आकर्षक लकी ड्रॉ का आयोजन किया गया, जिसमें विजेताओं को एयर फ्रायर, गोल्ड प्लेटेड बाउल सेट, गोल्ड प्लेटेड कटलरी सेट और इलेक्ट्रिक केतली जैसे पुरस्कार प्रदान किए गए। कुशल मंच संचालन अर्जुन गुप्ता द्वारा किया गया।कार्यक्रम के सफल आयोजन में परिषद के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं का विशेष योगदान रहा। कार्यक्रम संयोजक सुरेश बंसल ने सभी अतिथियों, कलाकारों और उपस्थित नागरिकों का आभार व्यक्त किया तथा अशोक गुप्ता जी का विशेष सहयोग रहा। कार्यक्रम में शाखा अध्यक्ष रमन गुप्ता, सचिव विजय गुप्ता के साथ राष्ट्रीय, क्षेत्रीय, प्रांतीय दायित्वधारी एवं कार्यकर्ता भी उपस्थित रहे।कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान और सहभोज के साथ हुआ, जिसमें बड़ी संख्या में लोगों ने भाग लिया।

You may also like

Leave a Comment

NewZdex is an online platform to read new , National and international news will be avavible at news portal

Edtior's Picks

Latest Articles

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?