Home Chandigarh दो निरीक्षकों को पुन: सस्पेंड करने का मामला मुख्यालय भेजने के दिए निर्देश

दो निरीक्षकों को पुन: सस्पेंड करने का मामला मुख्यालय भेजने के दिए निर्देश

by ND HINDUSTAN
0 comment

राज्यमंत्री राजेश नागर ने खाद्य आपूर्ति विभाग के दोनों निरीक्षकों के खिलाफ दर्ज एफआईआर के अनुसार कार्रवाई करने के दिए निर्देश

एनडी हिन्दुस्तान

चंडीगढ़ ।हरियाणा के खाद्य नागरिक, आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले विभाग मंत्री श्री राजेश नागर ने आज कुरुक्षेत्र में जिला कष्ट निवारण समिति की बैठक की अध्यक्षता करते हुए महावीर कॉलानी लाडवा निवासी सोनू नारंग की शिकायत की सुनवाई करते हुए निर्देश देते हुए कहा कि खाद्य आपूर्ति विभाग के सस्पेंड हुए दोनों निरीक्षकों के खिलाफ एफआईआर के अनुसार कार्रवाई अमल में लाई जाए। इसके साथ ही दोनों निरीक्षकों को पुन: सस्पेंड करने की अनुशंसा मुख्यालय भेजी जाए। बैठक के एजेंडे में 15 मामलों में से 9 मामलों का सुनवाई के बाद मौके पर ही समाधान किया गया, जबकि बचे हुए 6 मामलों को आगामी बैठक के लिए पेंडिंग रखा गया। राज्यमंत्री राजेश नागर ने विष्णु कॉलोनी निवासी सोम प्रकाश की शिकायत पर कार्रवाई करते हुए पुलिस को निर्देश दिए कि खाते में पेमेंट देने के बावजूद मकान पर कब्जा करने वाले के खिलाफ कार्रवाई अमल में लाई जाए और शिकायतकर्ता को मकान की पॉजेशन दिलवाई जाए। शिकायतकर्ता सोम प्रकाश ने शिकायत में बताया कि उससे पूरी पेमेंट लेकर रजिस्ट्री इंतकाल करवाने के बाद पॉजेशन देने के बाद दोबारा से उसके मकान पर पर कब्जा कर लिया। श्री राजेश नागर ने गांव झिवंरहेडी निवासी सोमी, नीलम व मनजीत की शिकायत पर केनरा बैंक के अधिकारियों को कहा कि ग्रुप लोन लेने वाली महिलाओं के लोन राशि को सेटल किया जाए। इसी तरह सेक्टर-4 निवासी उर्मिला सोढ़ी की शिकायत पर कहा कि दोनों पक्षों की सुनवाई करते हुए पारिवारिक समझौता करवाया जाए। उन्होंने अन्य मामलों की भी सुनवाई की और अधिकारियों को उनका समाधान करने के निर्देश दिए।

You may also like

Leave a Comment

NewZdex is an online platform to read new , National and international news will be avavible at news portal

Edtior's Picks

Latest Articles

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?