Home Kurukshetra News यूआईईटी, कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय की टीम ‘सोवरटैक्ट 2.0’ की राष्ट्रीय स्तर पर उपलब्धि

यूआईईटी, कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय की टीम ‘सोवरटैक्ट 2.0’ की राष्ट्रीय स्तर पर उपलब्धि

by ND HINDUSTAN
0 comment

एनडी हिन्दुस्तान


कुरुक्षेत्र
कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के कुलगुरु प्रो. सोमनाथ सचदेवा के कुशल मार्गदर्शन में विश्वविद्यालय का यूनिवर्सिटी इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी (यूआईईटी) निरंतर नई ऊंचाइयों को छू रहा है। यूआईईटी के लिए यह अत्यंत गर्व और सम्मान की बात है कि टीम यूआईईटी सोवरटैक्ट 2.0 ने टाईफन-2026 एसएईइंडिया चैम्पियनशिप के 8वें संस्करण में उत्तर क्षेत्र में बेस्ट जोन टीम का खिताब प्राप्त किया है।
यह प्रतियोगिता 1 से 3 अप्रैल 2026 के दौरान महात्मा फुले कृषि विद्यापीठ, राहुरी (अहमदनगर), महाराष्ट्र में आयोजित की गई। इस बारे में जानकारी देते हुए संस्थान के निदेशक प्रो. सुनील ढींगरा ने बताया कि प्रतियोगिता का मुख्य उद्देश्य ऐसा मल्टी-वेजिटेबल ट्रांसप्लांटर विकसित करना था, जो बिना किसी मानव हस्तक्षेप के सब्जियों के पौधों की रोपाई कर सके। उन्होंने बताया कि प्रतियोगिता तीन चरणों में आयोजित की गई। प्रथम चरण में लागत योजना, सिस्टम और पार्ट डिजाइन का मूल्यांकन किया गया। द्वितीय चरण में वर्चुअल प्रस्तुति के माध्यम से डिजाइन, इनोवेशन और मार्केटिंग आदि का परीक्षण किया गया। वहीं तृतीय चरण में फिजिकल राउंड के अंतर्गत मशीन का प्रदर्शन और डायनेमिक्स टेस्टिंग की गई। देशभर से चयनित 44 टीमों ने फिजिकल राउंड में भाग लिया, जिसमें टीम सोवरटैक्ट 2.0 ने अपनी नवीन और सरल डिजाइन की मशीन प्रस्तुत की। लगभग 60 हजार रुपये की लागत से तैयार इस ट्रांसप्लांटर ने अपने प्रभावी प्रदर्शन के आधार पर राष्ट्रीय स्तर पर 9वां स्थान प्राप्त किया।
प्रो. ढींगरा ने बताया कि टीम यूआईईटी ने न केवल मशीन का सफल प्रदर्शन किया, बल्कि उसकी लागत, बिक्री और मार्केटिंग रणनीति को भी निर्णायकों के समक्ष प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत किया। सभी चरणों के संयुक्त मूल्यांकन के आधार पर टीम को नॉर्थ जोन में सर्वश्रेष्ठ टीम का पुरस्कार प्राप्त हुआ।
इस टीम का नेतृत्व टीम कैप्टन उज्जवल शर्मा और वाइस-कैप्टन मयंक यादव ने किया। अन्य सदस्यों में रोहित, मनु, दीपक गर्ग, हिमांशु, हर्षित, परमवीर, दिपांशु यादव, तनुज और हर्षित सैनी शामिल रहे। टीम का मार्गदर्शन डॉ. विशाल अहलावत, डॉ. सुनील नैन, डॉ. संजय काजल और डॉ. अनुराधा ने किया।

You may also like

Leave a Comment

NewZdex is an online platform to read new , National and international news will be avavible at news portal

Edtior's Picks

Latest Articles

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?