https://we.tl/t-dbNoMf8v7dyfqA20Download Link========================युवा कार्यकर्ता पार्टी की रीढ़, उन्हें पार्टी के लिए बढ़चढ़ कर कार्य करने की आवश्यकता : ऊर्जा मंत्री अनिल विजभाजपा महेशनगर मंडल के नवनियुक्त युवा मोर्चा अध्यक्ष दिव्यांश ने कार्यकर्ताओं सहित मंत्री अनिल विज से आर्शीवाद लिया : ऊर्जा मंत्री अनिल विजअम्बाला/चंडीगढ़, 23 अप्रैल – हरियाणा के ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम मंत्री श्री अनिल विज ने कहा कि युवा कार्यकर्ता पार्टी की रीढ़ है और उन्हें पार्टी के लिए बढ़चढ़ कर कार्य करने की आवश्यकता है। उन्हें पार्टी नीतियों पर चलते हुए संगठन का अधिक से अधिक विस्तार करना चाहिए।श्री विज आज भारतीय जनता पार्टी महेशनगर मंडल के नवनियुक्त युवा मोर्चा अध्यक्ष दिव्यांश वालिया को शुभकामनाएं देते हुए बड़ी संख्या में मौजूद युवा कार्यकर्ताओं को संबोधित कर रहे थे। ऊर्जा मंत्री ने युवा कार्यकर्ताओं को पार्टी गतिविधियों में अधिक से अधिक संख्या में शामिल होने का आह्वान किया। इससे पहले नवनियुक्त मंडल अध्यक्ष दिव्यांश वालिया ने मंत्री अनिल विज से आर्शीवाद लिया। इस अवसर पर महेशनगर मंडल प्रभारी विजेंद्र चौहान, मंडल अध्यक्ष हर्ष बिंद्रा के अलावा हर्ष दत्त, साहिल कश्यप, तनिष्क, मयंक, हिमांशु, सूजल, चैतन्य, सिमर, मनन, बोनी, प्रवेश के अलावा बड़ी संख्या युवा कार्यकर्ता मौजूद