Home Kurukshetra News सरस्वती नदी उद्गम स्थल आदि बद्री में धार्मिक गतिविधियों के साथ-साथ बढ़ाएंगे पर्यटन की गतिविधियां -डिप्टी चेयरमैन धूमन सिंह किरमच

सरस्वती नदी उद्गम स्थल आदि बद्री में धार्मिक गतिविधियों के साथ-साथ बढ़ाएंगे पर्यटन की गतिविधियां -डिप्टी चेयरमैन धूमन सिंह किरमच

by ND HINDUSTAN
0 comment

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी हरियाणा सरकार के सहयोग से क्षेत्र में करोड़ों रुपये के प्रोजेक्ट चल रहे है- डिप्टी चेयरमैन धूमन सिंह किरमच

एनडी हिन्दुस्तान

व्यासपुर/यमुनानगर। सरस्वती हेरिटेज बोर्ड के डिप्टी चेयरमैन धूमन सिंह किरमच ने जानकारी देते हुए बताया कि हरियाणा सरस्वती हेरिटेज बोर्ड लगातार सरस्वती नदी उद्गम स्थल आदिबद्री को विकसित बनाने में लगा हुआ है। इसी कड़ी के अंतर्गत हाल ही में यहां पर भाजपा का दो दिवसीय कार्यक्रम आयोजित किया गया जिसमें जिला कुरुक्षेत्र से सैकड़ों लोगों ने हिस्सा लिया और यहीं पर रात्रि विश्राम भी किया। उन्होंने बताया कि आदिबद्री क्षेत्र का ऐतिहासिक, पौराणिक व धार्मिक महत्व बहुत है। इस प्रकार सरस्वती हेरिटेज बोर्ड यहां पर धार्मिक गतिविधियों को आगे बढ़ाने में लगातार प्रयासरत है। इसलिए ऐतिहासिक एवं पर्यटन स्थल होने के कारण यहां पर पर्यटन की सुविधाओं के लिए भी बोर्ड द्वारा बहुत से कार्य किया जा रहे हैं।डिप्टी चेयरमैन धूमन सिंह किरमच ने बताया कि यहां पर प्रतिवर्ष अंतरराष्ट्रीय सरस्वती महोत्सव का आयोजन भी किया जा रहा है जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु गण, आमजन के साथ बहुत बड़ी संख्या में पर्यटक भी हिस्सा लेने पहुंचतें हैं। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में आदिबद्री स्थल पर सरस्वती हैरिटेज बोर्ड द्वारा प्रयास किए जाएंगे कि यहां पर राज्य स्तरीय आयोजन किया जाए, जिससे यहां पर आने वाले लोगों को यहां की धार्मिक पुराणिक ऐतिहासिक भव्यता से परिचित कराया जा सके और लोगों को यहां पर स्थित मंदिरों के पवित्र दर्शन हो सके। उन्होंने बताया की आदिबद्री का विकास होने से यहां पर धार्मिक महत्व और अधिक बढ़ेगा तथा इस क्षेत्र की अर्थव्यवस्था को मजबूती मिलेगी और पर्यटकों की संख्या में भी इजाफा होगा। डिप्टी चेयरमैन धूमन सिंह किरमच ने बताया कि आने वाले समय में कोशिश करके यहां पर अंतरराष्ट्रीय पर्यटकों को लाने की भी कोशिश की जाएगी ताकि सरस्वती नदी आदि बद्री के धार्मिकता एवं ऐतिहासिकता का विश्व स्तर पर प्रचार किया जा सके।जब से सरस्वती हैरिटेज बोर्ड के धूमन सिंह डिप्टी चेयरमैन बने हैं तब से यहां पर पर्यटकों की संख्या में लगभग इजाफा हो रहा है, सरस्वती नदी आदिबद्री पर मुख्य त्योहारों के साथ-साथ प्रतिदिन आने वाले श्रद्धालुओं की संख्या में भी लगातार बढ़ोतरी हो रही है। सरस्वती हैरिटेज बोर्ड द्वारा श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए यहाँ पर घाटों का निर्माण, सौंदर्यीकरण, सडक़ निर्माण, लंगर हाल का निर्माण आदि बहुत से कार्य किए जा रहे हैं। प्रदेश के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के सहयोग से आदिबद्री क्षेत्र में करोड़ों रुपये के प्रोजेक्ट चल रहे है जिससे यहां की भूमि का जलस्तर भी ऊंचा हुआ है और उपजाऊ भूमि के क्षेत्र में भी वृद्धि हो रही है।

You may also like

Leave a Comment

NewZdex is an online platform to read new , National and international news will be avavible at news portal

Edtior's Picks

Latest Articles

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?