Home Kurukshetra News ग्राम स्तर पर प्रजातंत्र की मजबूती सरकार की प्रतिबद्धता : डॉ. चौहान

ग्राम स्तर पर प्रजातंत्र की मजबूती सरकार की प्रतिबद्धता : डॉ. चौहान

by ND HINDUSTAN
0 comment

विस अध्यक्ष से भेंट कर दिया संस्थान की गतिविधियों का ब्यौरा

एनडी हिन्दुस्तान

नीलोखेड़ी/करनाल। हरियाणा विधानसभा के अध्यक्ष हरविन्द्र कल्याण से आज हरियाणा ग्रामीण विकास संस्थान के निदेशक डॉ. वीरेंद्र सिंह चौहान ने विधानसभा भवन स्थित उनके कार्यालय में शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान उन्होंने विधानसभा अध्यक्ष को संस्थान की कार्यप्रणाली, प्रशिक्षण गतिविधियों तथा ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने के लिए किए जा रहे विभिन्न नवाचारों की विस्तृत जानकारी दी।डॉ. वीरेंद्र सिंह चौहान ने विधानसभा अध्यक्ष हरविन्द्र कल्याण को बताया कि हरियाणा ग्रामीण विकास संस्थान राज्य में पंचायती राज संस्थाओं के निर्वाचित प्रतिनिधियों, अधिकारियों एवं कर्मचारियों के प्रशिक्षण का प्रमुख संस्थान है, जो ग्राम विकास योजनाओं, पंचायत सशक्तिकरण, डिजिटल प्रशासन, ग्राम स्वराज, महिला सहभागिता, स्वच्छता, सतत विकास लक्ष्यों तथा ग्रामीण आजीविका जैसे विषयों पर नियमित रूप से प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित कर रहा है।उन्होंने कहा कि संस्थान ग्रामीण भारत के बदलते स्वरूप और नई चुनौतियों को ध्यान में रखते हुए आधुनिक प्रशिक्षण पद्धतियों को अपनाने की दिशा में कार्य कर रहा है। संस्थान द्वारा पंचायत प्रतिनिधियों को तकनीक आधारित प्रशासन, ई-गवर्नेंस, ग्राम पंचायत विकास योजना, पंचायत एडवांसमेंट इंडेक्स तथा सामुदायिक सहभागिता जैसे विषयों पर विशेष रूप से प्रशिक्षित किया जा रहा है, ताकि गांवों में विकास योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित हो सके।डॉ. चौहान ने विधानसभा अध्यक्ष को संस्थान में चल रहे विभिन्न शोध, प्रशिक्षण एवं जनजागरूकता कार्यक्रमों की जानकारी देते हुए कहा कि हरियाणा को ग्रामीण विकास के क्षेत्र में देश का अग्रणी राज्य बनाने के लिए संस्थान निरंतर कार्य कर रहा है। उन्होंने यह भी बताया कि संस्थान युवाओं में ग्राम स्वराज और राष्ट्र निर्माण की भावना विकसित करने के उद्देश्य से विभिन्न नवाचारी कार्यक्रम संचालित कर रहा है।इस अवसर पर डॉ. वीरेंद्र सिंह चौहान ने विधानसभा अध्यक्ष हरविन्द्र कल्याण को हरियाणा ग्रामीण विकास संस्थान का दौरा करने के लिए औपचारिक निमंत्रण भी दिया। उन्होंने कहा कि वे संस्थान में आकर प्रशिक्षण गतिविधियों और ग्रामीण विकास से जुड़े नवाचारों को प्रत्यक्ष रूप से देख सकेंगे।विधानसभा अध्यक्ष हरविन्द्र कल्याण ने संस्थान द्वारा ग्रामीण विकास एवं पंचायत सशक्तिकरण के क्षेत्र में किए जा रहे कार्यों की सराहना की और कहा कि मजबूत पंचायत व्यवस्था ही ग्रामीण भारत के समग्र विकास का आधार है। उन्होंने संस्थान की गतिविधियों में रुचि व्यक्त करते हुए जून अथवा जुलाई माह में संस्थान का दौरा करने की सहमति भी जताई।

You may also like

Leave a Comment

NewZdex is an online platform to read new , National and international news will be avavible at news portal

Edtior's Picks

Latest Articles

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?