एनडी हिन्दुस्तान
कुरुक्षेत्र। विद्या भारती संस्कृति शिक्षा संस्थान, कुरुक्षेत्र में पौधारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर विद्या भारती अखिल भारतीय शिक्षा संस्थान के संगठन मंत्री गोविंद चंद्र महंत, महामंत्री देशराज शर्मा, विद्या भारती संस्कृति शिक्षा संस्थान की अध्यक्षा डाॅ. ममता सचदेवा, अखिल भारतीय मंत्री शिवप्रसाद जी, विद्या भारती उत्तर क्षेत्र के सह-संगठन मंत्री बालकिशन जी, संस्कृति बोध परियोजना के अखिल भारतीय संयोजक दुर्ग सिंह राजपुरोहित, संस्कृति शिक्षा संस्थान के प्रबंधक सुधीर कुमार, संगीत शिक्षा, संस्कृत शिक्षा, योग शिक्षा, शारीरिक शिक्षा के अखिल भारतीय विषय प्रमुख उपस्थित रहे। इस अवसर पर संस्कृति शिक्षा संस्थान के हरे-भरे परिसर में अधिकारीगण ने अंजीर का पौधा लगाया। महामंत्री देशराज शर्मा ने बताया कि देशभर में विद्या भारती के विद्यालयों में समय-समय पर छात्रों को पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक किया जाता है। उन्होंने कहा कि पर्यावरण हमारे जीवन का वह व्यापक तंत्र है जिसमें हवा, पानी, मिट्टी, नदियां, जैव विविधता और जलवायु सब शामिल हैं। इसी तंत्र पर हमारी खेती, अर्थव्यवस्था, स्वास्थ्य और भविष्य निर्भर करता है।फोटो संलग्न – विद्या भारती संस्कृति शिक्षा संस्थान परिसर में पौधारोपण करते संस्थान के अधिकारीगण।