Home Kurukshetra News समाज सेवा की मिसाल कायम की स्वर्गीय मेहरचंद मेहंदीरत्ता ने:सुधा

समाज सेवा की मिसाल कायम की स्वर्गीय मेहरचंद मेहंदीरत्ता ने:सुधा

by ND HINDUSTAN
0 comment

विधायक सुभाष सुधा ने स्व. मेहरचंद मेहंदीरत्ता की याद में बनने वाले चौंक का किया शिलान्यास

शहर में भव्य प्रवेश द्वार बनाने के लिए आगे आएं समाजसेवी संस्थाएं

शहर के विकास और स्वच्छता में हमेशा अहम योगदान दिया संस्थाओं ने

शहर की सुंदरता में चार चांद लगाएगा चौंक

न्यूज डेक्स संवाददाता

कुरुक्षेत्र। विधायक सुभाष सुधा ने कहा कि शहर के प्रसिद्घ समाज सेवी स्वर्गीय मेहरचंद मेंहदीरत्ता ने धर्मनगरी कुरुक्षेत्र में गरीब बच्चों की मदद करना, शिक्षित करना और जररुतमंद लोगों की सेवा करके समाज सेवा की एक मिसाल कायम की है। आज उनके द्वारा किए गए कार्यों को पूरा समाज याद करता है। इससे युवा पीढ़ी को भी समाज सेवा करने की प्रेरणा मिलती है। ऐसे महान लोगों की स्मृति में बनने वाले चौंक हमेशा समाज सेवा करने के लिए प्रेरित करते रहेंगे। विधायक सुभाष सुधा वीरवार को पुराने बस स्टैंड के पास शहर के प्रसिद्घ समाज सेवी स्वर्गीय मेहरचंद मेहंदीरत्ता की स्मृति में बनने वाले चौंक को लेकर आयोजित कार्यक्रम में बोल रहे थे। इससे पहले विधायक सुभाष सुधा, भाजपा के युवा नेता साहिल सुधा, ट्रस्ट के अध्यक्ष पंकज अरोड़ा, राजीव अरोड़ा ने विधिवत रुप से प्रसिद्घ समाजसेवी स्वर्गीय मेहरचंद मेहंदीरत्ता की स्मृति में बनने वाले चौंक का शिलान्यास किया।

इस चौंक का निर्माण नगर परिषद द्वारा किया जाएगा और इसका डिजाईन भी तैयार कर लिया गया है। विधायक ने कहा कि स्वर्गीय मेहरचंद मेहंदीरत्ता ने समाज सेवा के लिए अच्छे कार्य किए है। उन्होंने स्वास्थ्य शिविर लगाकर लोगों का नि:शुल्क इलाज करवाया, गरीब बच्चों की आर्थिक रुप से मदद की और पढऩे वाले बच्चों की पढ़ाई का खर्च भी वहन किया। ऐसे समाज सेवी को हमेशा जहन में रखना चाहिए ताकि समाज सेवा के लिए हमेशा प्रेरणा मिलती रहे। विधायक ने कहा कि स्वर्गीय मेहरचंद मेंहदीरत्ता के पदचिन्हों पर चलते हुए पंकज अरोड़ा, राजीव अरोड़ा और राजेश अरोड़ा सहित उनका पूरा परिवार समाज सेवा में अग्रणी पंक्ति में रहकर कार्य कर रहा है। इस शहर के विकास और सौंदर्यकरण जैसे कार्यों में समाज सेवी संस्थाओं का अहम योगदान रहा है।

अभी हाल में ही शहर में भव्य प्रवेश द्वार बनाने का एक प्रोजैक्ट तैयार किया है। इस प्रोजैक्ट के तहत कोई भी संस्था अपने खर्चे से प्रवेश द्वार का निर्माण कर सकती है, इसलिए कोई भी संस्था और व्यक्ति प्रवेश द्वार बनाने के लिए अपनी सहमती दे सकता है। ट्रस्ट के अध्यक्ष पंकज अरोड़ा ने विधायक सुभाष सुधा और नप अध्यक्षा उमा सुधा का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि  स्व. मेहंदीरत्ता का निधन वर्ष 1989 में हो गया था। अपने पिता जी की याद में परिवार द्वारा निजी कोष से कुरुक्षेत्र के स्लम एरिया कीर्ति नगर में एक नि:शुल्क डिस्पेंसरी एवं लाइब्रेरी 3 अगस्त 2012 में शुरू की गयी थी। इस डिस्पेंसरी में अब तक लाखों जरुरतमंदो का नि:शुल्क इलाज किया गया है।

हर वर्ष मेहंदीरत्ता परिवार द्वारा कीर्ति नगर में ब्लड डोनेशन, मेगा हेल्थ केम्प व जरुरतमंद बच्चों को किताबे, पेन, पेंसिल, बेग, टिफिन व वाटर बॉटल दी जाती है। उन्होंने कहा कि उनके पिताजी स्व. मेहर चन्द ने अपने जीवनकाल में जरूरतमंद परिवार की कन्याओं का विवाह करवाया, सेंकडों जरूरतमंद बच्चों को नि:शुल्क शिक्षा दिलवाई। उनकी की प्रेरणा व दिखाए मार्ग से हमारा परिवार समाजसेवा कर रहा है। इसके बाद ट्रस्ट के अध्यक्ष पंकज अरोड़ा, राजीव अरोड़ा और परिवार के सदस्यों ने विधायक सुभाष सुधा को स्मृति चिन्ह भेंट किया। इस मौके पर रामपाल शर्मा, राजेश शांडिल्य, संजीव राणा, जगमिंदर सरोहा, सौरभ चोधरी, कृष्ण धमीजा, राजेंदर वर्मा, राजेश वधवा, अशोक यादव, दर्शन कैत, देवीलाल, सुशील शर्मा, कुलतार, शैलेश, रणदीप, मुनीश, सुखबीर, विनोद, विनिश, राजेश भरद्वाज, राजकुमार वालिया, सुनील वधवा, उद्योगपति विजयंत बिंदल, नितिन गोयल, पंकज बजाज, लैंडलॉर्ड राजू सहगल, सब्जी मंडी प्रधान राजेश, राकेश अरोड़ा, महेश अरोड़ा, समाजसेवी धीरज गुलाटी, नरेन्द्र वालिया, विजेन्द्र वालिया, राजकुमार वधवा आदि उपस्थित थे।

You may also like

Leave a Comment

NewZdex is an online platform to read new , National and international news will be avavible at news portal

Edtior's Picks

Latest Articles

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?