चंडीगढ़। हरियाणा की महिला एवं बाल विकास राज्य मंत्री कमलेश ढांडा ने आज श्री राम जन्म भूमि तीर्थ क्षेत्र निधि समर्पण अभियान के तहत 2,51,000 रुपये की राशि दान स्वरूप भेंट की। अयोध्या में राम मंदिर निर्माण के लिए चलाए जा रहे इस अभियान के हरियाणा प्रान्त प्रमुख राकेश त्यागी व मंजुल पालीवाल ने ढांडा से भेंट की। इस दौरान उन्होंने स्वेच्छा से ये राशि भेंट की।