Home Kurukshetra News ब्रह्मस्वरुप ब्रह्मचारी ने श्री राम जन्मभूमि पूजन के लिए देशवासियों को दी शुभकामनायें

ब्रह्मस्वरुप ब्रह्मचारी ने श्री राम जन्मभूमि पूजन के लिए देशवासियों को दी शुभकामनायें

by ND HINDUSTAN
0 comment

संदीप गौतम/न्यूज डेक्स संवाददाता
जयराम संस्थाओं के परमाध्यक्ष ब्रह्मस्वरुप ब्रह्मचारी ने की कामना, देश में स्थापित हो मर्यादा
कुरुक्षेत्र, 5 जुलाई। देशभर में फैली श्री जयराम संस्थाओं के परमाध्यक्ष ब्रह्मस्वरुप ब्रह्मचारी ने अयोध्या में श्री राम जन्मभूमि पर बनने वाले भव्य मंदिर के लिए हुए भूमि पूजन के लिए देशवासियों को बधाई दी। उन्होंने कहाकि इस आलौकिक क्षण के लिए हर देशवासी को गर्व है। श्री राम जन्मभूमि से भारतियों की आस्था तथा श्रद्धा जुडी है। ब्रह्मचारी ने बताया कि श्री जयराम विद्यापीठ में गीता जयंती के अवसर पर भीश्री राम जन्मभूमि के प्रति अपनी भावनाओं को व्यक्त करते हुए अयोध्या में बनने वाले श्री राम मंदिर का भव्य मॉडल बना कर उसके समक्ष श्री एक दीप भगवान श्री राम मंदिर के नाम से जगाया था। उस समय श्रद्धालुओं ने बड़े ही भक्तिभाव के साथ हजारों दीपकों की दीपमाला की गई थी। आज भी विद्यापीठ में श्री राम जन्म भूमि मंदिर के भूमि पूजन के लिए दीपावली का माहौल है। ब्रह्मचारी ने श्री राम मंदिर का निर्माण कार्य शुरू होते ही भारतवर्ष में मर्यादा की स्थापना एवं शांति के वातावरण की कामना की है। उन्होंने कहाकि भगवान श्री राम सबके हैं और सबके मन में वास करते हैं। आज पूरे विश्व में भारतवर्ष की पहचान भी मर्यादा पुरुषोत्तम श्री राम के आदर्शों के कारण ही है। हम सभी को देश के सम्मान को बनाये रखने का संकल्प करना है। ब्रह्मचारी ने कहाकि भगवान श्री राम के आदर्श हमें युगों युगों तक मानवता की प्रेरणा देते हुए मार्गदर्शन करते रहेंगे। उन्होंने कहाकि हमें भगवान श्री राम से प्रेरणा लेते हुए राष्ट्रीय सुरक्षा का भी संकल्प लेना चाहिए। इस मौके पर श्रवण गुप्ता, एस एन गुप्ता, के के गर्ग, कुलवंत सैनी, खरैती लाल सिंगला, के के कौशिक, टेक सिंह लौहार माजरा, राजेश सिंगला, सतबीर कौशिक, रोहित कौशिक, यशपाल राणा, संजीव गर्ग, मुनीश मित्तल, संदीप गर्ग, आचार्य प. राजेश प्रसाद लेखवार शास्त्री व रामजुहारी इत्यादि मौजूद थे।

You may also like

Leave a Comment

NewZdex is an online platform to read new , National and international news will be avavible at news portal

Edtior's Picks

Latest Articles

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?