न्यूज डेक्स संवाददाता
कुरुक्षेत्र। पिपली में आंगनबाड़ी सुपरवाइजर प्रेम की अगुवाई में बेस्ट मदर प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में अंजू ने प्रथम स्थान, आरती ने द्वितीय व कुलदीप ने तीसरा स्थान हासिल किया। आंगनबाड़ी सुपरवाइजर पे्रम ने उपस्थित महिलाओं को विभागीय योजनाओं के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने महिलाओं को आपकी बेटी हमारी बेटी, सुकन्या समृद्धि योजनाओं के लाभों के बारे में भी बताया। उन्होंने महिलाओं को बच्चे के खान-पान व साफ-सफाई के बारे में अवगत करवाया गया। इस मौके पर एएनएम अनुराधा, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता गुरमीत, मनदीप व सुनीता मौजूद रही।