Home haryana कृषि कानून रद्द करवाने और महंगाई के विरोध में कांग्रेसी उतरे सड़कों पर

कृषि कानून रद्द करवाने और महंगाई के विरोध में कांग्रेसी उतरे सड़कों पर

by ND HINDUSTAN
1 comment

अशोक अरोड़ा के नेतृत्व में प्रदर्शन कर महामहिम राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन 

अरोड़ा की तालाबंदी की चेतावनी के बाद सीईओ जिला परिषद पहुंचे ज्ञापन लेने 

अरोड़ा ने कहा, प्रशासन पर कोई अंकुश नही है सरकार का 

न्यूज डेक्स संवाददाता

कुरुक्षेत्र।बढ़ती महंगाई और तीन काले कृषि कानूनों को रद्द करने और एमएसपी पर गारंटी का कानून की मांग को लेकर बुधवार को कांग्रेसी सड़कों पर उतरे और जमकर प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारी पूर्व मंत्री अशोक अरोड़ा के नेतृत्व में कांग्रेस भवन पर एकत्रित हुए और वहां से सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए लघु सचिवालय पर पहुंचे। जहां जिला प्रशासन के माध्यम से महामति राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन देकर मांग की गई कि वे अपना हस्तक्षेप कर तीन कृषि कानूनों को रद्द करवाएं और फसलों पर एमएसपी का कानून बनाकर खरीद सुनिश्चित करवाएं। इसके साथ-साथ पैट्रोल, डीजल और रसोई गैस के दाम घटवाने का निर्देश देकर कुछ हद तक महंगाई कम करवाने में सहयोग करें। डीजल और पैट्रोल के दाम बढऩे से यातायात महंगा हो गया है जिससे हर वस्तु महंगी हो गई है।

प्रदर्शन में प्रदेश कांग्रेस की ओर से जिला प्रभारी नियुक्त किए गए विधानसभा के पूर्व डिप्टी स्पीकर अकरम खान, लाडवा के विधायक मेवा सिंह, मनदीप चट्ठा, इंप्रुवमैंट ट्रेस्ट के पूर्व चेयरमैन जलेश शर्मा, प्रदेश कांग्रेस के संगठन सचिव सुभाष पाली, मेहरसिंह रामगढ, पूर्व पार्षद नरेंद्र शर्मा निंदी, युवा कांग्रेसी नेता सुल्तान ब्राह्मण माजरा, सुरेंद्र सैनी भिवानीखेडा, सुधीर चुघ, कांग्रेसी नेता जगदीश राठी, पूर्व पार्षद मन्नू जैन, ओमप्रकाश ओपी, बिमला सरोहा, निशी गुप्ता, पवन चौधरी, पृथ्वी सिंह तुर्क, श्रीप्रकाश मिश्रा, सत्य शर्मा सहित अनेक कांग्रेसी शामिल हुए। 

अशोक अरोड़ा ने लघु सचिवालय पर प्रदर्शनकारियों को संबोधित करते हुए कि आज देश का अन्नदाता सड़कों पर है लेकिन सरकार के कानों पर जूं तक नही रेंग रही। ठिठुरती ठंड में किसान महिलाएं और बच्चे सड़कों पर संघर्ष करते रहे लेकिन सरकार अपनी जिद्द पर अ$ड़ी हुई है। देश का अन्नदाता अपनी भूमि बचाने के लिए आंदोलरत है। आज डीजल, पैट्रोल की बढ़ती कीमतों के कारण कृषि की लागत बढ गई है। इससे खेती घाटे का सौदा बनकर रह गई है। किसानों को उनकी फसल का उचित मूल्य नही मिल रहा। कर्जें में डूबे किसान आत्महत्या करने को मजबूर हैं।

उन्होने कहा कि सरकार को हठधर्मिता छोड़कर तीनों कृषि संबंधित काले कानून रद्द करने चाहिए और एमएसपी की खरीद पर गारंटी का कानून बनाकर किसानों की मांग स्वीकार करनी चाहिए। अरोड़ा ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय मार्किट में कच्चे तेल का भाव काफी कम होने के बावजूद पैट्रोलियम उत्पादों में वृद्धि हो गई है। जिस कारण महंगाई बढऩे से इसका प्रभाव आमजन पर पड रहा है। सरकार को पैट्रोलियम पदार्थों पर टैक्स कम कर जनता को राहत देनी चाहिए। 

You may also like

Leave a Comment

NewZdex is an online platform to read new , National and international news will be avavible at news portal

Edtior's Picks

Latest Articles

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?