Home haryana केयू वीसी अडे़,विरोध में प्रदेश के विश्वविद्यालयों में लंच टाईम में हुए रोष प्रदर्शन

केयू वीसी अडे़,विरोध में प्रदेश के विश्वविद्यालयों में लंच टाईम में हुए रोष प्रदर्शन

by ND HINDUSTAN
0 comment

अनुबंधित शिक्षकों ने मांगा था न्यूनतम वेतन, केयू वीसी ने दी थी नौकरी छीनने की धमकी

चार दिन बाद भी वीसी की तरफ से कोई जवाब ना आया

मंगलवार को प्रदेशभर के विश्वविद्यालयों में अनुबंधित शिक्षकों ने लंच टाईम में किया रोष प्रदर्शन

संदीप गौतम/ न्यूज डेक्स हरियाणा

कुरुक्षेत्र/ गोहाना/ हिसार। सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा, होलिस्टिक यूनिवस्ट्रिीज कान्ट्रेट टीचर्स एसोसिएशन (हुक्टा) व प्रदेश की समस्त अठारह विश्वविद्यालयों की अनुबंधित शिक्षक संघों ने संयुक्त रूप से कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के कुलपति सोमनाथ सचदेवा द्वारा कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के अनुबंधित शिक्षकों के साथ गत दिनों किए गए अभद्र व्यवहार और नौकरी से निकालने की धमकी के खिलाफ काले बिल्लों के साथ लंच टाईम में आक्रोश प्रदर्शन किया।

सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा के जिला कुरुक्षेत्र इकाई के प्रधान ओमप्रकाश ने कहा कि कुलपति द्वारा किय गये अभद्र व्यवहार की कड़े शब्दों में संघ निंदा करता है और विश्वविद्यालय प्रशासन के द्वारा  अनुबंधित शिक्षकों से माफी मांगने की जोरदार अपील के साथ उन्हे लंबित न्यूनतम वेतनमान दिये जाने की पुर्नजोर मांग करता है। उन्होने कहा कि अगर कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के कुलपति ऐसा नहीं करते है तो प्रदर्शन आगे भी प्रदेशस्तर लंच टाईम में काले बिल्लों के साथ होगा। उन्होने कहा कि हम प्रदेश सरकार से मांग करते है कि वे इस मामले में जल्द से जल्द संज्ञान ले ताकि शांति व्यवस्था भंग ना हो। 

होलिस्टिक यूनिवस्ट्रिीज कान्ट्रेट टीचर्स एसोसिएशन (हुक्टा) के प्रदेश डा. देवेंद्र ने गुरू जम्भेश्वर विश्वविद्यालय इकाई का नेतृत्व करते हुए कहा कि हमारी एसोसिएशन कुरुक्षेत्र विश्वविद्याल के अनुबंधित शिक्षकों के साथ खड़ी है और कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय प्रशासन से मांग करती है कि हमारे अनुबंधित शिक्षकों के न्यूनतम वेतनमान की मांग को जल्द से जल्द पूरा किया जाये। उन्होने कहा कि अगर प्रशासन ऐसा जल्द से जल्द नहीं करता है तो पूरे प्रदेश में आक्रोश रोष प्रकट किया जायेगा।

अनुबंधित शिक्षकों के समर्थ में काले बिल्ले लगाकर रोष प्रदर्शन करने में सीडीएलयू, सिरसा, बीपीएस, खानपुर कलां, इंदिरा गांधी विश्वविद्यालय, मीरपुर, महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय रोहतक, केद्रीय विश्वविद्यालय, महेंद्रगढ़,चौधरी बंसीलाल विश्वविद्यालय, भिवानी, चौधरी रणबीर सिंह विश्वविद्यालय जींद इत्यादि में हिस्सा लिया।  

कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के अनुबंधित शिक्षकों ने लंच टाईम में काले बिल्लों के साथ प्रदर्शन करते हुए कुलपति कार्यालय तक मार्च किया। अनुबंधित शिक्षकों ने अपनी मांगों ज्ञापन देना चाहा लेकिन उनके कार्यालय से कोई भी ज्ञापन लेने नहीं आये। अनुबंधित शिक्षको ने कहा कि जब तक कुवि प्रशासन कोई जवाब नहीं देता है तो लंच टाईम प्रदर्शन जारी रहेगा। कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के अनुबंधित शिक्षकों ने कहा कि चार दिन गुजर जाने के बाद भी प्रदेश सरकार ने इस मामले को लेकर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है।

उन्होंने कहा कि जिले में विभिन्न महिला संगठनों ने भी अभी तक इस संदर्भ में कोई आवाज नहीं उठाई है जिसके लिए वे जानी जाती है यह बहुत ही गंभीर विषय है। उन्होने जिला कुरुक्षेत्र प्रशासन को भी इस मामले में जल्द से जल्द संज्ञान में लेने की आशा की है ताकि बेटी बचाओं और बेटी पढ़ाओं को नारा लगाने वाला जिला कुरुक्षेत्र प्रशासन का नारा झूठा साबित नहीं हो। अनुबंधित शिक्षकों ने अपने ज्ञापन में कुछ इस तरह की मांगें कुवि प्रशासन के सामने रखनी चाहिए लेकिन ज्ञापन नहीं लिया गया।

ज्ञापन में निम्नलिखित मांगे की गई है
1 कुलपति द्वारा अनुबंधित शिक्षकों के प्रति अपमानजनक टिप्पणी करने  तथा नौकरी से अकारण निकालने की धमकी के संदर्भ में खेद व्यक्त करें।
2 अनुबंधित सहायक प्राध्यापकों का न्यूनतम मानदेय सातवें वेतनमान के आधार पर अविलंब प्रदान करे।
3वेतन के समय पर भुगतान हेतु केंद्रीयकृत व्यवस्था लागू करे।
4स्थाई शिक्षकों के समान सभी प्रकार के अवकाश प्रदत्त किये जायें।
5 अनुबंध पर कार्यरत सहायक प्राध्यापकों के लिए सेवा सुरक्षा व सामाजिक सुरक्षा जैसेयम् च् थ् द्धप्रदान की जाए।
6 अनुबंधित सहायक प्राध्यापकों को आवासीय सुविधा प्रदान की जाए।
7 महँगाई को देखते हुए प्रतिवर्ष न्यूनतम वेतन में वृद्धि व अन्य आवश्यक भत्ते आदि प्रदान किये जायें।
8 अनुबंधित शिक्षकों को स्थाई शिक्षकों की भाँति शैक्षणिक व गैर शैक्षणिक भूमिकाओं जैसे.शोध निदेशकएरिफ्रेशर कोर्सए ओरिएंटेशन  कोर्सएसेमिनार इत्यादि में समान अवसर प्रदान किये जायें।
9 स्थाई शिक्षकों की भाँति रजिस्टर में उपस्थिति दर्ज करवाने की अनिवार्यता खत्म  कर तथा अनुबंधित शिक्षकों तथा स्थाई शिक्षकों की उपस्थिति बाबत एकरूपता स्थापित की जाए। 

You may also like

Leave a Comment

NewZdex is an online platform to read new , National and international news will be avavible at news portal

Edtior's Picks

Latest Articles

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?