न्यूज डेक्स संवाददाता
कुरुक्षेत्र, 6 अगस्त। समस्त श्यामप्रेमी परिवार कुरुक्षेत्र द्वारा बुधवार देर सायं अयोध्या में श्रीराम मंदिर निर्माण के भूमिपूजन के उपलक्ष्य में रेलवे रोड के सभी चौंकों पर दीपमाला की गई। इससे पूर्व रेलवे स्टेशन के नजदीक स्थित अग्रवाल धर्मशाला से लेकर मोती चौंक स्थित अग्रवाल धर्मशाला तक शोभायात्रा निकाली गई और नगरवासियों को लड्डू बांटे। जगह जगह पर इस शोभायात्रा का स्वागत किया गया। श्यामप्रेमी अजय गोयल ने बताया कि भगवान श्रीराम के भव्य मंदिर का भूमिपूजन कई वर्षों की चाह पूरी होने से कम नहीं जो आज पूरी हुई है। कार्यक्रम में वरिष्ठ भाजपा नेता रमेश सुधा एवं युवा नेता प्रतीक सुधा ने शोभायात्रा को झंडी दी। श्रीराम पूजन करके सवा पांच क्विंटल लड्डूओं का भोग लगाकर नागरिकों में प्रसाद वितरित किया गया। यह शोभायात्रा रेलवे रोड स्थित श्रीमद भगवद गीता वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में समपन्न हुई। इसके पश्चात रेलवे रोड के सभी चौंकों पर श्यामप्रेमियों की अलग-अलग टीमों ने दीपमाला की। भगवान परशुराम चौंक, अहिल्याबाई होल्कर चौंक, महाराजा शूरसैनी चौंक, अम्बेडकर चौंक और आहलूवालिया चौंक पर दीपमाला का मनमोहक नजारा देखते ही बनता था। गोयल ने बताया कि इन चौंकों पर 1100 दीपक रोशन किए गए। श्यामप्रेमियों ने जय श्री राम का गगनभेदी उदघोष करते हुए एक दूसरे को बधाई दी। मुख्यातिथि रमेश सुधा व प्रतीक सुधा को समृतिचिन्ह प्रदान किया गया। सुधा ने कहा कि अब शीघ्र ही श्री राममंदिर तैयार होगा। इस मौके पर अरूण गोयल, दिनेश गोयल, जितेंद्र शर्मा , अशोक रोशा, कृष्ण नागपाल, संजय चौधरी, पवन शर्मा, हर्ष गोयल, गौरव गुप्ता, पंकज सिंगला, राकेश मंगला, प्रिंस अग्रवाल, सुरेंद्र काठपाल, अनिल मित्तल, विरेंद्र सिंगला, हन्नी मैहता, राकेश सिंगला, मोहित तायल, पियाशुं तायल और योगेद्रं अग्रवाल आदि मौजूद रहे।