Home Kurukshetra News कृष्ण कृपा परिवार की ओर से किया गया प्रभातफेरी का आयोजन

कृष्ण कृपा परिवार की ओर से किया गया प्रभातफेरी का आयोजन

by ND HINDUSTAN
0 comment

न्यूज डेक्स संवाददाता

कुरुक्षेत्र। गीता मनीषी स्वामी ज्ञानानंद जी के सान्निध्य में सेवारत कृष्ण कृपा परिवार द्वारा 29 मार्च को बनाए जाने वाले होली उत्सव तथा कृष्ण कृपा गऊशाला परिसर में 22 से 28 मार्च तक आयोजित भागवत कथा के उपलक्ष्य में आज झांसा रोड पीर वाली गली में प्रभातफेरी का आयोजन एकता अरोड़ा परिवार द्वारा किया गया। इस अवसर पर संकीर्तन प्रमुख सुनील वत्स, नैब सिंह तथा डॉ. उमा गौड़ सहित अनेक भक्तों ने राधा व कृष्ण भाव के भजन गाए।

प्रभातफेरी में भारी सख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया। इस प्रभातफेरी ने नवीन भारद्वाज, तरुण धमीजा, शुभम मित्तल, मीनाक्षी नरूला, काव्य नरूला, केडीबी सदस्य विजय नरूला, भगवान दास ढींगड़ा, मनीष खुराना, प्रवीन गुप्ता सहित अनेक श्रद्धालुओं ने भाग लिया। पूरे मौहल्ले से होती हुई यह प्रभातफेरी एकता अरोड़ा के निवास स्थान पर जाकर सम्पन्न हुई। इस अवसर पर प्रभातफेरी का आयोजन करने वाली अरोड़ा परिवार को कृष्ण कृपा परिवार की ओर से स्मृति चिह्न भेंट किया।

संकीर्तन प्रमुख सुनील वत्स ने बताया कि गऊमाता की सेवार्थ कृष्ण कृपा गऊशाला में गीता मनीषी स्वामी ज्ञानानंद के सान्निध्य में प्रसिद्ध कथावाचक विष्णु शास्त्री 22 से 28 मार्च तक भागवत कथा की अमृत वर्षा करेंगे। इसके पश्चात 29 मार्च को होली उत्सव प्रत्येक वर्ष की भांति श्रद्धा एवं उल्लास के साथ धूमधाम से मनाया जाएगा।

You may also like

Leave a Comment

NewZdex is an online platform to read new , National and international news will be avavible at news portal

Edtior's Picks

Latest Articles

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?