Home haryana कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय को वित्त वर्ष 2021-22 के लिए मिली 220 करोड़ रूपये की ग्रांट

कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय को वित्त वर्ष 2021-22 के लिए मिली 220 करोड़ रूपये की ग्रांट

by ND HINDUSTAN
0 comment

कुवि को मिला 220 करोड़ का वित्तीय अनुदान, कुलपति प्रोफेसर सोमनाथ ने किया हरियाणा सरकार का धन्यवाद

न्यूज डेक्स संवाददाता

कुरुक्षेत्र। कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर सोमनाथ सचदेवा के विशेष प्रयासों से कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय को प्रदेश सरकार की ओर से आर्थिक रूप से बड़ी राहत मिली है। प्रदेश सरकार ने कुवि को वर्ष 2021-22 की बजट ग्रांट के रूप में 220 करोड़ रूपये की ग्रांट जारी की है। इस ग्रांट में से 180 करोड़ रूपये रैक्रिंग अनुदान के रूप में तथा 40 करोड़ रूपये नॉन-रैक्रिंग ग्रांट के रूप में जारी किए हैं।  

इस मौके पर कुलपति प्रोफेसर सोमनाथ सचदेवा ने हरियाणा के राज्यपाल सत्यदेव नारायण आर्य, मुख्यमंत्री मनोहर लाल, हरियाणा वित्त विभाग, हरियाणा उच्चतर शिक्षा विभाग व हरियाणा उच्च शिक्षा परिषद को कुवि को अनुदान दिलवाने में विशेष सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया। कुलपति ने कहा कि कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय जैसे पुराने व गुणवत्तापरक शिक्षा प्रदान करने वाले विश्वविद्यालय को सरकार की तरफ से 220 करोड़ रूपये की ग्रांट मिलने से शिक्षा एवं अनुसंधान के क्षेत्र में लाभ होगा।

इस वार्षिक वित्त ग्रांट से कर्मचारियों की सभी वित्तीय समस्याओं का समाधान होगा। सभी कर्मचारियों व पेंशन भोगियों को वेतन व पेंशन का समय से भुगतान किया जा सकेगा। कुलपति प्रोफेसर सोमनाथ ने बताया कि विश्वविद्यालय में यूजीसी के मापदंड़ों के अनुसार शिक्षकों की जल्द से जल्द नई भर्ती प्रक्रिया भी शुरू की जाएगी। कुलपति प्रोफेसर सोमनाथ सचदेवा व कुलसचिव डॉ. संजीव शर्मा ने कुवि की वित्तीय शाखा के कर्मचारियों के विशेष प्रयासों की सराहना की व सभी कुवि कर्मचारियों को बधाई दी। 

You may also like

Leave a Comment

NewZdex is an online platform to read new , National and international news will be avavible at news portal

Edtior's Picks

Latest Articles

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?