Home haryana जींद के विपिन मिस्टर हरियाणा, रवि बने मिस्टर कुरुक्षेत्र, सिरसा की मेनका बनी वूमैन फीजिक चेंपियन,रनरअप रहीं परनाली

जींद के विपिन मिस्टर हरियाणा, रवि बने मिस्टर कुरुक्षेत्र, सिरसा की मेनका बनी वूमैन फीजिक चेंपियन,रनरअप रहीं परनाली

by ND HINDUSTAN
1 comment

न्यूज डेक्स संवाददाता

कुरुक्षेत्र। जिला कुरुक्षेत्र बॉडी बिल्डिंग एंड फिटनेस एसोसिएशन द्वारा आयोजित मिस्टर हरियाणा और 14 वीं मिस्टर कुरुक्षेत्र चेंपियनशिप में राज्यभर के 200 से अधिक बॉडी बिल्डर शामिल हुए। करीब 12 घंटे तक चली इस चेंपियनशिप में मिस्टर हरियाणा का खिलाफ जींद जिला के विपिन कुमार ने हासिल किया,जबकि रवि सैनी मिस्टर कुरुक्षेत्र बने। वहीं महिलाओं के लिये रखी गई स्पर्धा वूमैन फीजिक चेंपियनशिप का खिताब सिरसा जिला की मेनका भाटिया ने हासिल किया है और पानीपत की परनाली रनरअप रहीं।

प्रतियोगिता की जानकारी देते हुए एसोसिएशन के मीडिया प्रभारी आर्यन ने बताया कि कार्यक्रम का शुभारंभ पूर्व मंत्री अशोक अरोड़ा व नगर पार्षद अमित गर्ग शैंकी ने दीप प्रज्जवलित कर किया, वहीं समापन समारोह में मुख्यातिथि क्रीड़ा भारती के जिलाध्यक्ष डीपी चौधरी ने विजेता प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र और पुरस्कार वितरण किया। इस कार्यक्रम में मुख्य रुप से टीजी टॉक के तरुण गिल मौजूद रहे। उन्होंने बताया कि मिस्टर हरियाणा चेंपियनशिप के 55 किलोग्राम भारवर्ग अजय प्रथम,अंकित द्वितीय,विक्रम तृतीय,60 किलोभार वर्ग में अंकित प्रथम,सुंदर द्वितीय और गुरदेव तृतीय स्थान पर रहे,जिन्हें तीन बार नगर पार्षद रहे नरेंद्र शर्मा निंदी,पूर्व पार्षद मन्नू जैन, पूर्व पार्षद विक्की मेहता ने सम्मानित किया।

वहीं 65 किलोग्राम भारवर्ग में परमवीर प्रथम,संजय सैनी द्वितीय,मनीष तृतीय स्थान पर रहा। 70 किलोग्राम भारवर्ग में विपिन प्रथम,कमल द्वितीय,पंकज तृतीय, 75 किलोग्राम भार वर्ग में राकेश भान प्रथम,नीरज द्वितीय,गौरव शर्मा तृतीय स्थान पर रहे,इन्हें सरदार परमिंदर सिंह कंग,सोनू राणा सरपंच तथा संजीव खंडूजा ने सम्मानित किया। 80 किलोग्राम भारवर्ग में दीपक प्रथम,हैरी द्वितीय,जीतेंद्र तृतीय स्थान पर रहे,जिन्हें गुरुप्रकाश माटा,शक्ति सिंह और अमित कुमार ने सम्मानित किया। इसके अलावा 85 किलोग्राम भारवर्ग में वरुण प्रथम,जतिन द्वितीय,भारत तृतीय स्थान पर रहे,जबकि 90 किलोग्राम में विपिन प्रथम,विकास द्वितीय,मोंटी तृतीय स्थान पर रहे और 100 किलोग्राम भारवर्ग में अमित प्रथम,गोविंद द्वितीय तथा कृष्णपाल तृतीय स्थान पर रहे, इन्हें नार्थ इंडिया चेंपियन रहे वियंत मलिक,अमित धीमान एवं बॉडी बिल्डर बंटी ने सम्मानित किया।

मिस्टर हरियाणा मैन फीजिक में पौने छह फुट कद से नीचे के वर्ग में कमल सलोटा प्रथम,अजय द्वितीय,अंकित तृतीय स्थान पर रहे, पौने छह फुट कद से ऊपर के वर्ग में राजेश सैनी प्रथम,मनीष कौशिक द्वितीय,सत्यम तृतीय स्थान पर रहे,इन्हें नरेंद्र श्योकंद,सतीश पंडित और प्रदीप शर्मा ने सम्मानित किया। मिस्टर कुरुक्षेत्र 55 किलोग्राम वर्ग में सुंदर ठाकुर प्रथम,आशुतोष द्वितीय,जॉनी तृतीय स्थान पर रहे,60 किलोग्राम भारवर्ग में आशीष राणा प्रथम,राहुल द्वितीय,रणवीर सिंह तृतीय स्थान पर रहे,जिन्हें मिस्टर हरियाणा सूरज वर्तिया,रविंदर शर्मा व अजय कौशिक ने सम्मानित किया।

65 किलोग्राम वर्ग में निखिल प्रथम,जगदीश द्वितीय,पवन पंवार तृतीय स्थान पर रहे,मिस्टर कुरुक्षेत्र रहे सुनील डाबला,सचिन गागट तथा चंकेश शर्मा ने सम्मानित किया। 70 किलोग्राम में रवि सैनी प्रथम,गुरमीत सिंह द्वितीय,मिहिर हंबीरिया तृतीय पर रहे,इन्हें नेशनल जज नरेंद्र राजू चौहान,थाना प्रभारी सुनील वत्स अखिल वर्मा ने प्रमाण पत्र और पुरस्कार देकर सम्मानित किया। 80 किलोग्राम भारवर्ग में गौरव प्रथम,शुभम द्वितीय,अंकुश तृतीय स्थान पर रहे,इन्हें मोहाली के बॉडी बिल्डर प्रमोटर अमनदीप,रामपाल शर्मा व अमित जोशी ने सम्मानित किया।

वहीं कुरुक्षेत्र मैन फीजिक ओपन में सत्यम प्रथम,रवि सैनी द्वितीय,अमन शर्मा तृतीय स्थान पर रहे,इन्हें केडीबी मेंबर राजेश शांडिल्य, समाजसेवी मोहित सैनी,सुशील डाबला ने प्रमाण पत्र और पुरस्कार देकर सम्मानित किया। इस मौके पर निर्णायक की भूमिका में इंटरनेशनल जज अनिल शर्मा,नेशनल जज रमेश यादव शेरू और नरेंद्र चौहान रहे। 

कुरुक्षेत्र में पहली बार लड़कियों ने की भागीदारी
 कुरुक्षेत्र में आयोजित इस चैंपियनशिप में काफी संख्या में युवा पहुंचे थे।इस तरह की प्रतियोगिता में पहली बार कुरुक्षेत्र में 
लड़कियों की भागीदारी भी रही। प्रतियोगिता में छह लड़कियां भी इस चेंपियनशिप में शामिल हुई।कार्यक्रम में रिदम डांस अकेडमी के कलाकारों रंगारंग प्रस्तुति से समां बांधा।

पंजाबी धर्मशाला का विशाल कक्ष खचाखच भरा
सन्निहित सरोवर पर स्थित हरियाणा पंजाबी धर्मशाला में आयोजित इस प्रतियोगिता में जहां 200 से अधिक बॉडी बिल्डरों ने भाग लिया,वहीं युवाओं में इस चेंपियनशिप के प्रति उत्साह दिखा और पंजाबी धर्मशाला का विशाल कक्ष दर्शकों से खचाखच भरा रहा।

You may also like

Leave a Comment

NewZdex is an online platform to read new , National and international news will be avavible at news portal

Edtior's Picks

Latest Articles

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?