न्यूज डेक्स संवाददाता। शाहाबाद,7 अगस्त। इन्नरव्हील क्लब द्वारा शुक्रवार को ब्रैस्ट फीडिंग डे मनाया गया। क्लब की प्रधान सुमीति वासुदेवा ने बताया कि क्लब द्वारा एक अगस्त से ब्रैस्ट फीडिंग सप्ताह मनाया गया। जिसके समापन अवसर पर आज बंसल नर्सिंग होम में एक सादे कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में डा. सुधा बंसल ने नवजात शिशु की माताओं तथा गर्भवती महिलाओं को स्तनपान का महत्व बताते हुए स्तनपान का सही तरीका बताया। डा. नेहा बंसल ने नवजात शिशुओं की देखभाल करने में किस प्रकार की सावधानियां बरतनी चाहिए इसकी विस्तार से जानकारी दी। क्लब द्वारा नव प्रसुताओं को दलिया व बिस्कुट के पैकेट बांटे गए। इस मौके पर उर्मिल आहुजा, रानी वधवा, सुनीता अग्रवाल, सुदेश गुप्ता सहित क्लब की सदस्या मौजूद थी।