न्यूज डेक्स संवाददाता
कुरुक्षेत्र। कांग्रेस पार्टी के जिला सह पर्यवेक्षक जितेंद्र चोपड़ा ने कहा है कि कांग्रेस हाईकमान के दिशा निर्देश के तहत जिला के नवनियुक्त पर्यवेक्षक पूर्व विधायक संजय रतन व सह पर्यवेक्षक कांग्रेस संगठन को मजबूत बनाने के लिए 25 मार्च को जिला कांग्रेस भवन में कार्यकर्ताओं की बैठक लेंगे। उन्होंने बताया कि संजय रतन जिला के पर्यवेक्षक नियुक्त होने के बाद धर्मनगरी में पहली बार पहुंचेंगे।
कुरुक्षेत्र में पहुंचने पर संजय रतन कार्यकर्ताओं से मिलकर संगठन को मजबूत करने के लिए उनसे विचार आदान प्रदान करेंगे। उन्होंने बताया कि वे अपने कुरुक्षेत्र दौरे के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं से उनसे गुफ्तगू करेंगे और पार्टी संगठन को और ज्यादा सक्रिय करने के लिए कार्यकर्ताओं को कांग्रेस हाईकमान के फरमान के तहत उनके अंदर जोश भरने का काम करेंगे। उन्होंने कार्यकर्ताओं से अपील की कि वे ज्यादा से ज्यादा संख्या में पहुंच कर कांग्रेस पार्टी को मजबूत करें।