न्यूज डेक्स इंडिया
दिल्ली। आजादी का अमृत महोत्सव समारोहों के भाग के रूप में इंडिया इंटरनेशनल सेंटर में शहीद भगत सिंह के जीवन पर फोटो प्रदर्शनी लगाई गई है। प्रदर्शनी का उद्घाटन आज पर्यटन मंत्रालय के सचिव अरविंद सिंह ने किया। इस अवसर पर पर्यटन मंत्रालय की अपर महानिदेशक रूपिंदर बरार भी उपस्थित थीं। प्रदर्शनी में शहीद भगत सिंह के जीवन के तथ्यों को दिखाया गया है। इस अवसर पर अरविंद सिंह ने स्वतंत्रता आंदोलन में हमारे स्वतंत्रता सेनानियों के योगदान की चर्चा की। उन्होंने बताया कि India@75 कार्यक्रम के अंतर्गत पर्यटन मंत्रालय ने विभिन्न आयोजनों की योजना बनाई है।
इंडिया टूरिज्म दिल्ली ने आज शहीदी दिवस मनाने के लिए मेहरौली इलाके में ‘India@75: A Heritage Walk’ का आयोजन किया। इस हेरिटेज वाक का आकर्षण शहीद बंदा बहादुर शहीद स्थल जाना था। हेरिटेज वाक में इंडिया टूरिज्म दिल्ली के अधिकारियों के साथ हॉस्पिटलिटी इंस्टीट्यूट के विद्यार्थी और क्षेत्रीय स्तर के गाइड शामिल हुए। हेरिटेज वाक कुतुब मीनार परिसर में संपन्न हो गया।