एक लाख 80 हजार रुपये वार्षिक आय वाले सभी बीपीएल राशन कार्ड धारक परिवारों को मिलेगा प्रतिमाह 2 लीटर सरसों का तेल न्यूज डेक्स संवाददाता चंडीगढ़। मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने रविवार को फरीदाबाद के सेक्टर-12 में आयोजित सम्मेलन में प्रदेश के लोगों के लिएबड़ी घोषणाएं की। उन्होंने कहा कि पहले परिवार पहचान पत्र में एक लाख 80 हजार रुपये आय वाले लोगों का अगर 12 हजार रुपयेबिजली बिल आता था तो उन्हें बीपीएल कार्ड में लाभ नहीं मिलता था। अब इसके लिए बिजली बिल की बाध्यता को खत्म करने हुएइस स्लैब को खत्म कर दिया गया है। इसके साथ ही मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने एक लाख 80 हजार रुपये आय वाले सभी बीपीएल राशन कार्ड धारक परिवारों भी आगे सेसरसों का तेल देने की घोषणा की। इस योजना के तहत सभी बीपीएल राशन कार्ड धारकों को प्रतिमाह 2 लीटर सरसों का तेलमिलेगा। उन्होंने कहा कि इससे आम लोगों को फायदा मिलेगा। इसके साथ ही उन्होंने पत्रकारों को भी बड़ी सौगात देते हुए दुर्घटना बीमा की 10 लाख रुपये तक की प्रीमियम राशि को सरकार द्वारावहन करने करने की घोषणा की। पहले पांच लाख रुपये तक की दुर्घटना बीमा की राशि का प्रीमियम सरकार देती थी और उससेऊपर के लिए पत्रकारों को एक निश्चित राशि का भुगतान करना पड़ता था। मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कहा कि आज हमारेकार्यकर्ताओं ने यह साबित कर दिया है कि भाजपा के पास आज मजबूत कार्यकर्ताओं की बड़ी संख्या है। उन्होंने आह्वान किया किवह सरकार की जनहितैषी नीतियों को आम जनता तक पहुंचाएं। उन्होंने कहा कि पिछले 10 सालों में काम ज्यादा हुआ है और खर्चा कम। उन्होंने कहा कि हम गलत काम नहीं होने देंगे। इसके लिएउन्होंने भर्ती प्रक्रिया में पारदर्शिता का जिक्र किया और कहा कि अब हमारी सरकार में बिना खर्ची व पर्ची के योग्यता के आधार परनौकरी मिलती है। उन्होंने कहा कि हमने बेटी-बचाओ-बेटी पढ़ाओ, नशे के खिलाफ अभियान जैसे कार्यक्रम चलाकर आमजन के हितमें अपने सरोकार को निभाया है। उन्होंने कहा कि शिक्षा, स्वास्थ्य व सुरक्षा पर ध्यान दिया गया है। उन्होंने कहा कि हमने पुलिस मेंइन्फोर्समेंट को बढ़ाया है। महिला पुलिसकर्मियों की संख्या 6 प्रतिशत से 11 प्रतिशत की गई है और आगे 15 प्रतिशत करेंगे। उन्होंने कहा कि हम मिशन स्वावलंबन से आगे बढ़ेंगे और रोजगार के नए अवसर पैदा करेंगे। युवाओं के हित में हरियाणा कौशल रोजगारनिगम बनाया है। सामाजिक सुरक्षा पेंशन में वृद्धावस्था सम्मान भत्ता, विधवा पेंशन और दिव्यांग पेंशन के साथ-साथ विदुर पेंशन औरतीन लाख से कम आय वाले 45 वर्ष से अधिक के अविवाहितों के लिए पेंशन की शुरुआत की है। फोरेन कारपोरेशन विभाग बनाया हैऔर युवाओं का पहला बैच भी विदेश भेजा गया है। उन्होंने कहा कि पहले 2014 में एमबीबीएस की 700 सीटें होती थी लेकिन हमनेइसे 1900 कर दिया है और जल्द ही इसे 3100 करेंगे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने घर परिवार त्याग कर देश हित के लिए फैसले लिए केंद्रीय ऊर्जा एवं भारी उद्योग राज्यमंत्री कृष्णपाल गुर्जर ने भी संबोधित किया। अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदीव मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने घर परिवार त्याग कर देशहित में कार्य किए हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने बिनाखर्ची व बिना पर्ची के सरकारी नौकरी देने का काम किया है। पिछले नौ वर्षों में एक लाख दस हजार नौकरियां दी गई हैं। सभी गांवोंमें 24 घंटे बिजली दी गई है। उन्होंने कहा कि आज देश व प्रदेश प्रगति की राह पर अग्रसर है। इस अवसर पर प्रदेश के परिवहन मंत्री मूलचंद शर्मा, फरीदाबाद से विधायक नरेंद्र गुप्ता, विधायक सीमा त्रिखा व विधायक राजेशनागर सहित संगठन से जुड़े कार्यकर्ता मौजूद थे।
ND HINDUSTAN
-
haryanaKurukshetra News
-
haryanaKurukshetra News
सांसद बोले, महान स्वतंत्रता सेनानी पंडित श्री राम शर्मा ने आजादी के आंदोलन में सही यातनाएं
by ND HINDUSTANby ND HINDUSTANपूरा राष्ट्र शहीदों का ऋणी: सांसद डॉ. अरविंद शर्मा श्रीराम शर्मा की 124 वीं जयंती पर आयोजित कार्यक्रम में सांसद ने की शिरक्त न्यूज डेक्स संवाददाता रोहतक। सांसद डॉ. अरविंद…
-
haryanaKurukshetra News
शहीद सैनिकों को समर्पित पितृ मोचनी श्रीमद भागवत कथा का चौथा दिन
by ND HINDUSTANby ND HINDUSTANपरमात्मा को जानने के लिए बड़े बड़े विद्वान भी सम्मोहित होते हैं : डा. स्वामी शाश्वतानंद गिरि न्यूज डेक्स संवाददाता कुरुक्षेत्र। गीता की जन्मस्थली, तीर्थों की संगम स्थली एवं धर्मनगरी…
-
Kurukshetra NewsPunjab
राजपुरा में 138 करोड़ रुपए की लागत से बन रहे नीदरलैंड आधारित केटल फीड प्लांट का नींव पत्थर रखा
by ND HINDUSTANby ND HINDUSTANपंजाब सरकार की पुरज़ोर कोशिशों से विश्व भर के अग्रणी उद्योगपति पंजाब का रुख करने लगे : मुख्यमंत्री प्लांट के किसानों की आय में विस्तार करने के लिए सहायक साबित…
-
Kurukshetra News
थानेसर हल्के की दो सडक़ों के निर्माण पर खर्च किया जाएगा 3 करोड़ 41 लाख का बजट:सुधा
by ND HINDUSTANby ND HINDUSTANविधायक सुभाष सुधा ने 2 सडक़ों के निर्माण कार्य का किया शुभारंभ, सडक़ों की गुणवता पर रखा जाएगा पूरा फोकस न्यूज डेक्स संवाददाता कुरुक्षेत्र। विधायक सुभाष सुधा ने कहा कि…
-
haryanaHimachal PradeshKurukshetra News
पत्नी की गोली मार कर हत्या,3 दिन बेड बाक्स में रखी लाश,फिर खाली प्लाट में दबाया,आज शव बरामद
by ND HINDUSTANby ND HINDUSTANहिमाचल के जिला सिरमौर वासी रीना से रादौर वासी राकेश सैनी का नवंबर 2005 में हुआ था विवाह ससुरालजनों को 10 दिन पहले दी थी पत्नी के लापता होने की…
-
haryanaKurukshetra News
शहीद सैनिकों को समर्पित पितृ मोचनी श्रीमद भागवत कथा का तीसरा दिन
by ND HINDUSTANby ND HINDUSTANअज्ञानी को कभी भगवान की प्राप्ति नहीं हो सकती है : डा. स्वामी शाश्वतानंद गिरि धर्म को न मानने वालों का त्याग करना चाहिए न्यूज डेक्स संवाददाता कुरुक्षेत्र। पावन गीता…
-
Himachal PradeshKurukshetra News
सीएम ने हिमाचल आपदा के दौरान राहत एवं बचाव अभियान में योगदान के लिए एसडीआरएफ की सराहना
by ND HINDUSTANby ND HINDUSTANमुख्यमंत्री ने बरसात में आई आपदा के दौरान राहत एवं बचाव अभियान में अमूल्य योगदान के लिए एसडीआरएफ की सराहना की आधुनिक उपकरणों की खरीद के लिए एसडीआरएफ को 12.65…
-
haryanaKurukshetra News
विरासत में शुरू हुआ सांझी उत्सव का आयोजन, मिलेंगे लाखों रुपए के पुरस्कार, पंजीकरण शुरु
by ND HINDUSTANby ND HINDUSTANन्यूज डेक्स संवाददाता कुरुक्षेत्र। विरासत हेरिटेज विलेज ट्रस्ट कुरुक्षेत्र पिछले वर्षों की भांति इस वर्ष भी विरासत सांझी उत्सव का आयोजन विरासत हेरिटेज विलेज जी. रोड मसाना में कर रहा…
-
haryanaKurukshetra NewsRajasthan
कांग्रेस की जनविरोधी नीतियों से पूरा का पूरा राजस्थान परेशान: ओम प्रकाश धनखड़
by ND HINDUSTANby ND HINDUSTANराजस्थान की जनता ने विकास, सुरक्षा और सुशासन का कमल खिलाने की ठानी: धनखड़नवलगढ़ में मीडिया से बात करते हुए धनखड़ ने कहा- इस बार नवलगढ़ में भी खिलेगा कमल…