न्यूज़ डेक्स संवाददाता करनाल ।महाराणा प्रताप उद्यान विश्वविद्यालय, करनाल द्वारा माननीय कुलपति प्रो. सुरेश कुमार मल्होत्रा के निर्देशन में 16-17 सितंबर को चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय हिसार द्वारा आयोजित किसान मेला (रबी) में एक प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। प्रदर्शनी का आयोजन विश्व विद्यालय करनाल के विस्तार शिक्षा निदेशक डॉ विजय पाल सिंह यादव की देखरेख में किया गया।प्रदर्शनी के सफल आयोजन में महाराणा प्रताप उद्यान विश्वविद्यालय करनाल के बागवानी महाविद्यालय के अधिष्ठाता व निदेशक अनुसंधान डॉ. रमेश कुमार गोयल का भी योगदान रहा। इस प्रदर्शनी में किसानों को जानकारी देने के लिए विश्व विद्यालय द्वारा ईजाद की गई नवीनतम तकनीकों, नवचारों व विस्तार गतिविधियों सम्बंधी जानकारी को प्रदर्शित किया गया। डॉ.यादव ने बताया की एमएचयू के माननीय कुलपति प्रो. सुरेश कुमार मल्होत्रा के कुशल नेतृत्व में किसानों के विकास के लिए लगातार प्रयासरत है तथा कृषि शिक्षा, अनुसंधान, कृषि प्रसार व नवाचारों को किसानों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने बताया की आज समय की मांग है की किसान भाई पारंपरिक खेती को छोड़कर बागवानी, खुम्भी, सब्जी फसलों व मधुमक्खी पालन को अधिक अपनाएं। ऐसा करके किसान भाई इन फसलों व कृषि सम्बन्धी व्यवसायों से अधिक आमदनी पा सकते है तथा अपने परिवार के लिए रोजगार के साधन पैदा कर सकते हैं। इस प्रदर्शनी मे डॉ. युवराज कसाल ने कृषि संचालन के लिए ड्रोन पर जानकारी दी। जिसमें सटीक खेती के लाभों पर प्रकाश डाला गया। इस प्रदर्शनी में बागवानी कॉलेज, अंजनथली के दो छात्रों साहिल व ज्योति द्वारा अनुभव सीख कार्यक्रम (एक्सपिरिएंस लर्निंग प्रोग्राम) के तहत तैयार किए गए प्रसंस्कृत उत्पादों को प्रदर्शित किया तथा इनकी बिक्री भी की गई। प्रदर्शनी के दौरान डॉ. गौरव सिंह ने किसानों को कीट प्रबंधन विशेषकर बागवानी व सब्जी फसलों में एकीकृत कीट प्रबंधन तथा डॉ. हरजोत सिंह ने विश्व विद्यालय के खुम्भ अनुसंधान केंद्र मुरथल में उगाए जाने वाले विभिन्न प्रकार के मशरूम की खेती तथा इससे बनाए जाने वाले उत्पादों संबंधी जानकारी दी। डॉ. आर. के. अरोड़ा और डॉ.विजय ने किसानों को हरियाणा में उगाए जाने वाले बागवानी फसलों के बारे में जानकारी दी, जिसमें ड्रैगन फ्रूट की खेती को अपनाने पर बल दिया गया। सब्जी वैज्ञानिक डॉ. सत्यपाल ने किसानों को सब्जियों की वैज्ञानिक खेती व उनसे अधिक लाभ प्राप्ति संबंधी जानकारी दी। प्रदर्शनी में लगी महाराणा प्रताप उद्यान विश्वविद्यालय करनाल की स्टॉल को देखने के लिए हरियाणा कृषि विश्व विद्यालय के डीन, विस्तार शिक्षा निदेशक, दूसरे अधिकारीगण, कृषि वैज्ञानिक तथा हजारों किसान पधारे व विश्व विद्यालय संबंधी अनेकों जानकारी प्राप्त की।
ND HINDUSTAN
-
haryanaKurukshetra News
-
Kurukshetra News
शाहाबाद हलके में भाजपा प्रत्याशी सुभाष कलसाना के जनसंपर्क अभियान हुए तेज
by ND HINDUSTANby ND HINDUSTANरामनगर, दाऊ माजरा, मोहड़ी, छोड़पुर गांव में एक के बाद एक करके मिला अपार जनसमर्थन न्यूज़ डेक्स संवाददाता/डॉ. प्रदीप गोयल शाहाबाद। शाहाबाद हलके में भाजपा प्रत्याशी सुभाष कलसाना मंगलवार को अपने…
-
Chandigarh
कवलजीत सिंह अजराना एक बार फिर हरियाणा कमेटी के स्पोकसमैन मनोनीत
by ND HINDUSTANby ND HINDUSTANकुरुक्षेत्र । हरियाणा सिख गुरुद्वारा मैनेजमैंट कमेटी के प्रधान जत्थेदार भूपिंदर सिंह असंध ने कवलजीत सिंह अजराना को एक बार फिर से संस्था का स्पोकसमैन मनोनीत किया है। प्रधान ने…
-
haryanaKurukshetra News
महिलाओं के प्रति कांग्रेसियों की सोच अच्छी नहीं, सार्वजनिक तौर पर मांगे माफी – दुष्यंत चौटाला
by ND HINDUSTANby ND HINDUSTANइस बार ताला भी हमारा होगा और चाबी भी हमारी होगी – पूर्व डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला न्यूज़ डेक्स संवाददाता चंडीगढ़। हरियाणा के पूर्व उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने महिलाओं के प्रति…
-
Kurukshetra News
जीवन के लिए ऑक्सीजन से ज्यादा जरूरी ओजोनः प्रो. अनिता दुआ
by ND HINDUSTANby ND HINDUSTANकुवि आईआईएचएस में विश्व ओजोन दिवस मनाया स्लोगन लेखन में वंशिका प्रथम व पोस्टर मेकिंग में अनिल ने मारी बाजी न्यूज़ डेक्स संवाददाता कुरुक्षेत्र। कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय की आईआईएचएस की कार्यवाहक प्राचार्या…
-
ChandigarhKurukshetra News
हरियाणा बदलाव के लिए तैयार है हरियाणाभाजपा ने पिछले 10 सालों में हर मोर्चे पर रही विफल पी.चिदंबरम
by ND HINDUSTANby ND HINDUSTANकांग्रेस एकमात्र पार्टी है जो हरियाणा के लोगों की आकांक्षाओं को पूरा कर सकती है – पी.चिदंबरम न्यूज़ डेक्स संवाददाताचंडीगढ़ । वरिष्ठ कांग्रेस नेता और पूर्व वित्त एवं गृह मंत्री…
-
Kurukshetra News
सांसद दीपेंद्र हुड्डा ने अचानक किया कुरुक्षेत्र का हवाई दौरा
by ND HINDUSTANby ND HINDUSTANदीपेन्द्र हुड्डा ने प्रेम हिंगाखेड़ी को कांग्रेस प्रत्याशी के हक में नाम वापस लेने के लिए मनाया प्रेम हिंगाखेड़ी ने भाजपा को हराने का संकल्प लेकर अपना नामांकन लिया वापस बीजेपी…
-
ChandigarhKurukshetra News
भाजपा-इनेलो की मिलकर भी पार नहीं पड़ेगी – दिग्विजय चौटाला
by ND HINDUSTANby ND HINDUSTANजेजेपी ने विकास कार्य करके दिखाए है और काम करने वाले को ही वोट देती है जनता – दिग्विजय न्यूज़ डेक्स संवाददाता चंडीगढ़। जननायक जनता पार्टी के प्रधान महासचिव एवं डबवाली से जेजेपी-एएसपी…
-
haryanaKurukshetra News
आप के राष्ट्रीय महामंत्री (संगठन) डॉ. संदीप पाठक ने की प्रभारियों के साथ बैठक
by ND HINDUSTANby ND HINDUSTANअगले 15 दिन का प्रचार का शेड्यूल किया तैयार, एक-एक गांव में जाएगी आम आदमी पार्टी : डॉ. संदीप पाठक हरियाणा की जनता ने सबको मौका दे दिया, अब “आप”…
-
haryanaKurukshetra News
कांग्रेस की झूठ बोलो और राज करो की नीति अंग्रेजों की ‘फूट डालो और राज करो’ की नीति से मैच करती है : नायब सिंह सैनी
by ND HINDUSTANby ND HINDUSTANभूपेन्द्र सिंह हुड्डा की आँखों पर जातिवाद और क्षेत्रवाद का चश्मा लगा हुआ है : नायब सैनी इंद्री में भाजपा प्रत्याशी रामकुमार कश्यप के समर्थन में उमड़ा जनसैलाब भाजपा जो…