Home haryana भारत के इतिहास में गौरव का प्रतीक कारगिल विजय दिवस :- उपायुक्त धर्मेंद्र सिंह

भारत के इतिहास में गौरव का प्रतीक कारगिल विजय दिवस :- उपायुक्त धर्मेंद्र सिंह

by ND HINDUSTAN
0 comment

जवानों ने दुर्गम पहाडिय़ों पर कब्जा कर घुसपैठियों को खदेड़ा

जवानों के सर्वाेच्च बलिदान को याद कर रहा समूचा देश


डीसी ने राज्य स्तरीय युद्ध स्मारक पर पुष्प चक्र अर्पित कर दी श्रद्धांजलि

एनडी हिन्दुस्तान

रोहतक । उपायुक्त धर्मेंद्र सिंह ने कहा है कि कारगिल विजय दिवस भारत के इतिहास में गौरव का प्रतीक बन चुका है। विजय दिवस के अवसर पर महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय के गेट नंबर एक के समीप स्थित राज्य स्तरीय युद्ध स्मारक पर कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि उपायुक्त धर्मेंद्र सिंह ने पुष्प चक्र अर्पित करके शहीद जवानों को श्रद्धांजलि दी। पुलिस की टुकड़ी ने भी शहीदों को सैल्यूट किया।
उपायुक्त धर्मेंद्र सिंह ने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि देश आज 26वां कारगिल विजय दिवस मना रहा है, जो भारतीय सेना के साहस, शौर्य और बलिदान का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि 1999 में ऑपरेशन विजय के तहत दुर्गम पहाडिय़ों पर कब्जा दोबारा हासिल किया गया था। इस मौके पर आज देशवासी शहीद वीरों को नमन कर रहे हैं और उनके सर्वोच्च बलिदान को याद कर रहे हैं।
उपायुक्त धर्मेंद्र सिंह ने कहा कि वर्ष 1999 में भारतीय सैनिकों ने बर्फ से ढकी ऊंची चोटियों और दुश्मन की लगातार गोलाबारी के बीच साहस और अटूट संकल्प के साथ कारगिल की चोटियों को फिर से हासिल किया था। उन्होंने कहा यह कार्यक्रम उन बहादुर सैनिकों को याद करने और सम्मान देने के लिए है, जिन्होंने 1999 के कारगिल युद्ध में देश की रक्षा के लिए अपनी जान कुर्बान की थी। कार्यक्रम में शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई और उनके बलिदानों को याद किया गया।
धर्मेंद्र सिंह ने कहा कि वीर सैनिकों के पराक्रम और बलिदान के चलते ही हम सब खुली हवा में सांस ले रहे हैं। इसके साथ ही उन्होंने अभी कहा कि भावी पीढ़ी को शहीदों की कुर्बानियों से प्रेरणा लेनी चाहिए। राष्ट्र की एकता, अखंडता व सुरक्षा हम सब की पहली प्राथमिकता है। कार्यक्रम में उपायुक्त धर्मेंद्र सिंह ने कारगिल युद्ध के शौर्यवीरों, वीर नारियों एवं वीरता पुरस्कार विजेताओं को सम्मानित किया। जिला सैनिक एवं अर्धसैनिक कल्याण अधिकारी विंग कमांडर गौरिका सुहाग ने भी शहीदों के बलिदान का विस्तार से जिक्र किया।
फोटो : 01 से 09
00  00 0 0 0 0 0 0

You may also like

Leave a Comment

NewZdex is an online platform to read new , National and international news will be avavible at news portal

Edtior's Picks

Latest Articles

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?