टीम तेजस्वी ने पहला स्थान, टीम यशस्वी उपविजेता घोषित और टीम ओजस्वी ने हासिल किया …
शुरू से ही हरियाणा विरोधी मानसिकता से पीड़ित हैं भाजपा- चौ. उदयभान हरियाणा वालों को …
प्रदेश में नॉन स्टॉप बेरोजगारी और नॉन स्टॉप बिजली के कट लग रहे : गुरपाल …
प्रेस क्लब कुरुक्षेत्र ने मनाया तीज महोत्सवहरियाणा कला परिषद के कलाकारों ने बांधा समां न्यूज़ …
न्यूज़ डेक्स संवाददाता यमुनानगर। डीएवी गर्ल्स कॉलेज की इंटरनेशनल अफेयर्स कमेटी, वुमेन स्टडी सेंटर व …
ब्लॉक समिति भूना के चेयरमैन महेंद्र जांडिल ने भी थामा कांग्रेस का दामन करीब 50 …
हिंदुओं के घर, दुकान, ऑफिस,व्यवसायिक प्रतिष्ठान,महिलाएं, बच्चे व आस्था के केंद्र मंदिर व गुरुद्वारे तक सुरक्षित नहीं एनडी हिंदुस्तान संवाददाता दिल्ली। विश्व हिंदू परिषद के अंतरराष्ट्रीय अध्यक्ष व वरिष्ठ अधिवक्ता आलोक कुमार ने कहा कि हमारा पड़ोसी बांग्लादेश एकविचित्र अनिश्चितता, हिंसा और अराजकता में फंसा हुआ है। हसीना सरकार के त्यागपत्र और उनके देश छोड़ने के बाद अन्तरिमसरकार के गठन की प्रक्रिया चल रही है। संकट की इस घड़ी मे भारत बांग्लादेश के समस्त समाज के साथ एक मित्र के नाते मजबूतीसे खड़ा है। आलोक कुमार ने कहा कि बांग्लादेश में पिछले कुछ समय में हिन्दू, सिख व अन्य अल्पसंख्यकों के धार्मिक स्थानों, व्यापारिकप्रतिष्ठानों और घरों को भी नुकसान पहुंचाया गया है। कल रात तक अकेले पंचगढ़ जिले में 22 घर, झीनैदाह में 20 घर व जैसोर में22 दुकानें कट्टरपंथियों के निशाने बने तथा अनेक जिलों में तो शमशान तक तोड़ दिए गए। मंदिर और गुरुद्वारों को भी क्षति पहुंचाईगयी है। बांग्लादेश में शायद ही कोई जिला बचा हो जो इनकी हिंसा व आतंक का निशाना न बना हो। यह ध्यान दिलाना उचित होगाकि बांग्लादेश में हिंदू जो कभी 32% थे, अब 8% से भी कम बचे हैं और वे भी लगातार जिहादी उत्पीड़न के शिकार हैं।विहिप अध्यक्ष ने यह भी कहा कि बांग्लादेश में हिंदुओं के घर, मकान, दुकान, ऑफिस, व्यवसायिक प्रतिष्ठान व महिलाएं, बच्चे वउनकी आस्था व विश्वास के केंद्र मन्दिर व गुरुद्वारे तक सुरक्षित नहीं हैं। कहा जा सकता है कि वहां पीड़ित अल्पसंख्यकों की हालतबद से भी बदतर होती जा रही है। यह स्थिति चिंतनीय है उन्होने कहा कि ऐसे में विश्व समुदाय की यह जिम्मेवारी है कि बांग्लादेश में अल्पसंख्यकों की सुरक्षा व मानवाधिकारों की रक्षा के लिए प्रभावी कार्यवाही करें।आलोक कुमार ने कहा कि निश्चय ही भारत इस परिस्थिति में आंखे मूँद कर नहीं रह सकता। भारत ने परंपरा से ही विश्वभर केउत्पीड़ित समाजों की सहायता की है। विश्व हिन्दू परिषद भारत सरकार से यह आग्रह करती है कि बांग्लादेश में अल्पसंख्यकों कीसुरक्षा के लिए हर संभव कदम उठाए। यह संभव है कि इस परिस्थिति का लाभ उठा कर सीमा पार से घुसपैठ का एक बड़ा प्रयत्न किया जाए। इससे सतर्क रहना होगा।इसलिए हमारे सुरक्षाबलों के लिए यह आवश्यक है कि सीमा पर कड़ी चौकसी बरतें और किसी भी तरह के अतिक्रमण को न होने दें।विहिप अध्यक्ष ने कहा कि हमारी कामना है कि बांग्लादेश में जल्दी से जल्दी लोकतंत्र और धर्मनिरपेक्ष सरकार पुनः स्थापित हों। वहाँके समाज को मानवाधिकार मिलें और बांग्लादेश की निरंतर हो रही आर्थिक प्रगति में कोई बाधा न आये। भारत का समाज औरसरकार इस विषय में निरंतर बांग्लादेश के सहयोगी बने रहेंगे।
जींद को एजूकेशन सिटी बनाएंगे, नौकरियों के लिए सिर्फ एक बार लेंगे फीस – दुष्यंत चौटाला …
नायब सरकार के कामों को सराह रही जनता एनडी हिंदुस्तान संवाददाता कुरुक्षेत्र। आज कुरुक्षेत्र के …
मुख्यमंत्री ने शिमला से वर्चुअल माध्यम से मिंजर मेले का समापन किया चंबा के लिए …
एनडी हिंदुस्तान संवाददाता शिमला। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने आज यहां एपीजी शिमला विश्वविद्यालय …
अब हरियाणा में भी फ्री बस सफर कर पाएंगी माताएं और बहनें : अनुराग ढांडा …
